फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passenger's luggage stolen from cab; driver and jeweler arrested.

Delhi NCR News: कैब से यात्री का सामान चोरी, चालक और ज्वेलर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में 22 सितंबर को हुई थी वारदात, पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों को दबोचा
विज्ञापन

-आरोपी कैब चालक महिला का बैग लेकर हो गया था फरार, आरोपी ने ज्वेलर को बेच दी थी महिला की अंगूठियां
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
शकरपुर पुलिस ने कैब में यात्री का सामान चुराने के मामले को सुलझाते हुए कैब चालक और चोरी का सोना खरीदने वाले एक ज्वेलर को पकड़ा है। पहचान अमित शर्मा (38) और अजय कपूर (47) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का मोबाइल, दो सोने की अंगूठियां, 10,500 रुपये कैश, एक ग्रे रंग का लेडीज हैंडबैग और वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद कैब बरामद की है। अमित ने चोरी की दोनों अंगूठियां कृष्णा नगर के एक ज्वेलर अजय कपूर को 95 हजार रुपये में बेच दी थीं। इसके बाद ज्वेलर अजय कपूर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 22 सितंबर को शकरपुर थाने में नीतू अरोड़ा की शिकायत पर ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने क्रॉस रिवर मॉल से प्रीत विहार के वी-3-एस मॉल जाने के लिए कैब बुक की थी। शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच वह निर्माण विहार लाल बत्ती के पास कुछ सामान खरीदने के लिए कैब से बाहर निकलीं। इस दौरान उनका हैंडबैग कैब में ही रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed