फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers going on Vaishnav Dham Yatra will face difficulties many trains canceled

Indian Railway: रेल से वैष्णव धाम यात्रा करने वालों की बढ़ेगी परेशानी, 7 से 13 सितंबर तक कई ट्रेनें निरस्त

Tue, 30 Aug 2022 09:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 30 Aug 2022 09:48 AM IST
सार

रेलवे फिरोजपुर मंडल के बाड़ी ब्राह्मण स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनल का विकास कर रहा है। इसके लिए रेलवे ब्लॉक लेगा। लिहाजा दिल्ली समेत दूसरी जगहों से वैष्णव देवी के लिए संचालित होने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

विज्ञापन
Passengers going on Vaishnav Dham Yatra will face difficulties many trains canceled
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फिरोजपुर रेल मंडल में निर्माण कार्य की वजह से दिल्ली समेत देश के दूसरे हिस्सों से वैष्णव धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। 7-13 सितंबर तक इस रूट पर कई ट्रेनों को निरस्त रखने का फैसला रेलवे ने लिया है। दूसरी कई ट्रेनें आंशिक तौर से निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन


रेलवे फिरोजपुर मंडल के बाड़ी ब्राह्मण स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनल का विकास कर रहा है। इसके लिए रेलवे ब्लॉक लेगा। लिहाजा दिल्ली समेत दूसरी जगहों से वैष्णव देवी के लिए संचालित होने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। ट्रेन संख्या 14034 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली जंक्शन मेल 7 से 13 सितंबर तक निरस्त रहेगी। वापसी में 14033 दिल्ली जंक्शन-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा मेल 6 से 12 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेन संख्या 12469 कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 7 से 9 सितंबर तक, ट्रेन संख्या 12470 जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस 6 से 8 सितंबर तक, ट्रेन संख्या 14503 कालका-वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 6 से 9 सितंबर तक, ट्रेन संख्या 14504 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा-कालका एक्सप्रेस 7 और 10 सितंबर को निरस्त रहेगी। निर्माण कार्य की वजह से ट्रेन संख्या 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी स्पेशल 13 सितंबर को निरस्त रहेगी तो ट्रेन संख्या 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल 12 सितंबर को और ट्रेन संख्या 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस 13 सितंबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 22439 नई दिल्ली वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट ठहरकर चलेगी। ट्रेन संख्या 12471 बांद्रा टर्मिनस-वैष्णो देवी कटड़ा 11 सितंबर को मार्ग में 60 मिनट रुककर चलेगी। ट्रेन संख्या 15655 कामाख्या श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 11 सितंबर को अपने निर्धारित समय से 180 मिनट की देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 12 सितंबर को अपने निर्धारित समय से 120 मिनट की देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 12472 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 13 सितंबर को अपने निर्धारित समय से 270 मिनट की देरी से चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12356 जम्मूतवी-पटना एक्सप्रेस 7 और 11 सितंबर को लुधियाना तक ही चलेगी।

गति शक्ति यूनिट ने प्रोजेक्ट शुरू किया
उत्तर रेलवे की गति शक्ति यूनिट ने दिल्ली-टपरी रेलमार्ग पर रामपुर मनिहारन स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम शुरू किया है। इस परियोजना के तहत रेलवे की सुरक्षा और क्षमता के लिए बुनियादी ढांचे विकसित होंगे। पुराने यांत्रिक इंटरलॉकिंग (केबिन संचालित लीवर फ्रेम) को पॉइंट, सिग्नल के केंद्रीकृत संचालन से बदला जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के परिणामस्वरूप बेहतर संरक्षा व यार्ड संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed