फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers from other states stranded at Anand Vihar bus station, trouble without facilities

आनंद विहार बस अड्डे पर फंसे दूसरे राज्यों के यात्री, कोई सुविधा नहीं मिलने से भी हो रही परेशानी

Tue, 24 Mar 2020 11:10 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 24 Mar 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Passengers from other states stranded at Anand Vihar bus station, trouble without facilities

लंबे सफर के बाद दिल्ली पहुंचे सैकड़ों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अंतरराज्यीय बस, टैक्सी और ट्रेन की सेवाएं बंद होने से यह लोग दिल्ली में ही फंस गए हैं। अब ये यात्री अपने घर नहीं लौट पा रहे। इनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड के अलावा बिहार, तमिलनाडु, केरल, गोवा जैसे दूरदराज के राज्यों के यात्री भी शामिल हैं। स्थिति यह है कि इन यात्रियों को खाने-पीने का सामान भी नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन कर दिया गया। इसकी खबर उन्हें यात्रा के दौरान मिली। उस समय उनके पास पीछे लौटने का भी विकल्प नहीं था। अब भी कई यात्रियों के सामने सवाल है कि जाएं तो कहां जाएं। हालांकि सोमवार रात इनमें से कुछ यात्री जरूरी सामान पहुंचाने के बाद वापस लौट रहे वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। लेकिन अब भी कई यात्री दिल्ली में ही फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड निवासी अश्विन ने बताया कि उन्हें ट्रेन में जनता कर्फ्यू और फिर लॉकडाउन का पता चला। अब घर जाने के लिए कोई सुविधा नहीं मिल रही। बंगलुरू से आए ऋषभ ने बताया कि वह जनता कर्फ्यू से पहले ट्रेन में सवार हुए थ। उन्हें ट्रेन से उतरने के बाद लॉकडाउन की जानकारी मिली। अब न तो बसें मिल रही हैं न ही टैक्सी। रेस्तरां और ढाबे बंद होने की वजह से खाने-पीने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत निवासी हैदर का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से पिछले करीब 20 घंटे से किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन न तो बस और न ही टैक्सी की सुविधा है, आखिर जाएं तो कहां जाएं। इनकी तरह और भी कई यात्री फंसे हुए हैं जिन्हें घर जाने के लिए कोई सुविधा नहीं मिल पा रही। जैसे-तैसे रात बिता रहे हैं। वहीं धारा-144 लागू होने की वजह से पुलिस एक साथ पांच लोगों को एक स्थान पर रुकने नहीं दे रही है। ऐसे में आनंद विहार बस अड्डा पर मौजूद यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed