Delhi: स्पाइसजेट एयरलाइन की उड़ान में हुई देरी, पटना जाने वाले यात्रियों ने किया हंगामा
स्पाइसजेट एयरलाइन की उड़ान संख्या SG-8721/STD अपने निर्धारित समय से देर हो गई। उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद किसी तरह से उन्हें शांत कराया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में शुक्रवार को 3:10 बजे यह पता चला कि स्पाइसजेट एयरलाइन की उड़ान संख्या SG-8721/STD से पटना जाने वाले यात्रियों का एक समूह घरेलू बोर्डिंग गेट 54 पर हंगामा कर रहा था। पूछने पर पता चला कि आने वाली उड़ान में सात घंटे से अधिक की देरी हुई। इस पर यात्री निराश हो गये और बी/गेट क्षेत्र में एयरलाइंस के कर्मचारियों के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना बी/जी प्रभारी को दी गई, जिन्होंने क्यूआरटी के साथ मिलकर यात्रियों के सवालों का जवाब दिया और मामले को शांत कराया।
#WATCH | Delhi | "Today at about 3:10 pm, it came to notice that a group of passengers bound for Patna by Spicejet airline flight no. SG-8721/STD were creating nuisance at domestic boarding gate 54. On query, it was learnt that the flight was delayed for more than 7 hrs as the… pic.twitter.com/bugwhjdYOK
— ANI (@ANI) December 1, 2023