फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers beat to robber while he robbing on bus stand in delhi

दिल्लीः स्टैंड पर खड़े शख्स को बदमाश ने लूटा, सामने से आ रही बस सवार यात्री बने मसीहा

Fri, 08 Nov 2019 06:19 PM IST
Trainee Trainee न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 08 Nov 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Passengers beat to robber while he robbing on bus stand in delhi
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : फाइल फोटो

पंजाबी बाग इलाके में स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे एक यात्री को बदमाश ने चाकू मारकर उससे लूटपाट की। लेकिन घटना के दौरान ही बस आ गई और उसमें सवार यात्रियों ने घटना देखकर बस को रूकवाई और बदमाश का पीछा कर उसे दबोच कर धुनाई कर दी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को कब्जे में कर लिया। बदमाश के कब्जे से लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया और बदमाश के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार मुकुंदपुर निवासी सत्यभान सिंह (40) पंजाबी बाग के शिवाजी पार्क स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। 
विज्ञापन


गत 6 नवंबर की रात वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बस पकड़कर घर जाने के लिए स्टेंड पर आया। कुछ देर बाद ही एक युवक उसके पीछे आया और गला पकड़कर नीचे गिरा दिया। सत्यभान सिंह के विरोध करने पर बदमाश ने उसके हाथ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से एक डीटीसी बस गुजरी। उसपर सवार यात्रियों ने सत्यभान के साथ लूटपाट होते देखा। यात्रियों ने तुरंत बस को रुकवाई और कुछ यात्री नीचे उतरे। पकड़े जाने के डर से बदमाश सत्यभान के जेब से 13 सौ रुपये और उसका मोबाइल फोन लूटकर भागने लगा।

कुछ यात्री सत्यभान के पास पहुंचे जबकि कुछ यात्री भाग रहे बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया।अग्रसेन अस्पताल के पास लोगों ने बदमाश को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। तब तक अन्य यात्री सत्यभान को लेकर अग्रसेन अस्पताल के पास आ गए। यात्रियों में से किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को अपने कब्जे में लिया। 


तलाशी के दौरान उसके पास  से 13 सौ रुपये और मोबाइल फोन मिल गए। पुलिस ने सत्यभान को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सत्यभान के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed