फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passenger urinated in flight in Delhi

Delhi: विमान में यात्री ने किया पेशाब, विरोध करने पर की अभद्रता, मुंबई से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

Tue, 27 Jun 2023 03:40 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Jun 2023 03:40 AM IST
सार

लिस ने यात्री को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा थाना में फ्लाइट कैप्टन की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Passenger urinated in flight in Delhi
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट से यात्रा कर रहे एक यात्री के पेशाब और थूकने का मामला सामने आया है। यात्री को दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचने के बाद अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा थाना में फ्लाइट कैप्टन की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक 24 जून को मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआईसी-866 हवा में थी, जहां सीट नंबर-17एफ पर एक यात्री ने विमान की पंक्ति 9 डीईएफ पर पेशाब किया। यात्री की इस हरकत को केबिन क्रू ने देखा। विरोध करने पर यात्री ने उस पर थूक दिया। बाद में उड़ान के केबिन पर्यवेक्षक ने मौखिक चेतावनी दी। इसके बाद फ्लाइट कैप्टन को भी दुर्व्यवहार की सूचना दी गई। साथ ही दिल्ली हवाई अड्डा पर संदेश जारी किया कि यात्री के उतरने के बाद उसे पकड़ा जाए।

विज्ञापन


यात्री के इस हरकत से साथी यात्री नाराज और आक्रोशित थे। विमान के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही एयर इंडिया के सुरक्षा प्रमुख ने आरोपी यात्री को देखा और आईजीआई हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन ले गए। आरोपी यात्री अफ्रीका में काम करने वाला रसोइया है। वह 24 जून को एयर इंडिया की उड़ान एआईसी 866 से मुंबई से दिल्ली आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट कैप्टन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आईजीआई पुलिस स्टेशन में धारा 294/510 के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे जमानत मिल गई। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed