{"_id":"5e1726418ebc3e87a3595bf4","slug":"passenger-reversion-system-closed-3-hours-25-minutes-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से करना है सफर तो रविवार तक बुक कर लें टिकट, पीआरएस रहेगा अस्थायी रूप से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से करना है सफर तो रविवार तक बुक कर लें टिकट, पीआरएस रहेगा अस्थायी रूप से बंद
Thu, 09 Jan 2020 06:45 PM IST
अवधेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 09 Jan 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
train ticket booking
तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। 11 जनवरी की देर रात 11.45 बजे से सुबह 3:10 बजे तक पीआरएस पूछताछ को बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कम्प्यूटरीकृत पूछताछ सेवा बंद रहेगी।
विज्ञापन
रविवार की देर रात से सुबह तक करीब 3 घंटा 25 मिनट तक रेलवे से संबंधित कामों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर- 139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी। साथ ही कम्प्यूटर द्वारा चालू आरक्षण बुकिंग का काम काज भी बंद रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान ना तो यात्रा टिकट जारी होंगे और ना ही निरस्त किया जा सकेगा। लिहाजा अगर आप रिववार को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे है तो अपने ट्रेन की जानकारी रात पौने बारह बजे के पहले कर ले।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑन लाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर स्थित ना तो डोरमेट्री की ऑन लाइन बुकिंग होगी और ना ही रिटायरिंग रूम की। अपग्रेडेशन काम के लिए इस दौरान कंप्यूटरिकृत सेवा बंद की जाती है।