{"_id":"5c41177cbdec22073e1b4660","slug":"passenger-reservations-system-will-be-closed-for-four-and-a-half-hours-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल साढ़े चार घंटे बंद रहेगा पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम, नहीं चलेगी आईआरसीटीसी की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल साढ़े चार घंटे बंद रहेगा पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम, नहीं चलेगी आईआरसीटीसी की वेबसाइट
Fri, 18 Jan 2019 05:32 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 18 Jan 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
train ticket booking counter
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को बंद करने का निर्णय लिया है। 19 जनवरी की देर रात 11.45 बजे से सुबह 4:15 बजे तक पीआरएस पूछताछ को बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कंप्यूटरीकृत पूछताछ सेवा बंद रहेगी। शनिवार की देर रात से सुबह तक करीब 4 घंटा 30 मिनट तक रेलवे से संबंधित कामों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर- 139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी। साथ ही कंप्यूटर द्वारा चालू आरक्षण बुकिंग का काम काज भी बंद रहेगा। इस दौरान न तो यात्रा टिकट जारी होंगे और न ही टिकट को निरस्त किया जा सकेगा। लिहाजा अगर शनिवार को ट्रेन से यात्रा करने की आप सोच रहे हैं तो अपने ट्रेन की जानकारी रात पौने बारह बजे के पहले कर ले। 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी।
विज्ञापन