{"_id":"5ddafc8e8ebc3e54bd18b45b","slug":"passenger-caught-with-50-lakh-cash-at-barakhamba-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर 50 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर 50 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया यात्री
Mon, 25 Nov 2019 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर शनिवार शाम सीआईएसएफ कर्मियों ने 19 वर्षीय यात्री को 50 लाख रुपये की नकदी के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि रुपये एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के हैं, जिन्हें वह चांदनी चौक ले जा रहा था। सीआईएसएफ अधिकारी ने कंपनी के मैनेजर से भी पूछताछ की। रुपये ले जाने के वैध कागजात नहीं दिखाने पर यात्री व रुपये को इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि यात्री के बैग की एक्सरे मशीन पर तलाशी के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को उसमें कुछ संदिग्ध चीज दिखी। बैग की तलाशी लेने पर उसमें करीब 50 लाख रुपये मिले। यात्री की पहचान गुजरात के सेवाला निवासी ठाकुर दिलीप (19) के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि यह कंपनी के पैसे हैं और वह उन्हें लेकर चांदनी चौक जा रहा था। बाद में फतेहपुरी में रहने वाले कंपनी के मैनेजर जलपेश कुमप बाबूलाल पटेल (32) को मेट्रो स्टेशन पर बुलाया गया। मैनेजर ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट कमीशन का कारोबार है।
विज्ञापन
वह अपने मालिक अहमदाबाद निवासी ध्रुव भाई पोल के निर्देश पर रुपये को ट्रांसफर कराने के लिए चांदनी चौक भेज रहा था, लेकिन वह रुपये ले जाने के वैध कागजात नहीं दिखा पाया।
सीआईएसएफ अधिकारियों ने इसकी जानकारी यमुना बैंक डिपो पुलिस व इनकम टैक्स विभाग को दी। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों के आने के बाद रुपये और यात्री को उनके हवाले कर दिया गया। इनकम टैक्स अधिकारी यात्री व उसके मैनेजर से पूछताछ कर जांच में जुटे हैं।