{"_id":"5d3daa988ebc3e6ca56c3e24","slug":"passenger-book-tickets-120-days-before-in-suvidha-and-special-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा व स्पेशल ट्रेनों में 120 दिन पहले यात्री टिकट बुक करा सकेंगे, सर्कुलर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा व स्पेशल ट्रेनों में 120 दिन पहले यात्री टिकट बुक करा सकेंगे, सर्कुलर जारी
Sun, 28 Jul 2019 07:30 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 28 Jul 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य ट्रेनों की तरह ही सुविधा ट्रेन व स्पेशल ट्रेनों में यात्रा के लिए मुसाफिर पूर्व की तरह ही 120 दिन पहले आरक्षित टिकट यात्री ले सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी कर इन दोनों ट्रेन में 120 दिन पहले टिकट जारी करने का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि अगर किसी यात्री को सुविधा व स्पेशल ट्रेन में टिकट लेने के बावजूद अगर किसी कारण से यात्रा नहीं कर पा रहा हो तो अन्य ट्रेनों की तरह ही आरक्षित टिकट निरस्त करा सकते हैं। इन दोनों ट्रेनों के लिए यह सुविधा अगले साल 14 जुलाई तक मिलेगी। हालांकि सभी जोन को यह भी कहा गया है कि इन दोनों ट्रेनों में दी जा रही इस तरह की सुविधा को हर छह महीने में समीक्षा करे।
विज्ञापन
आगरा कैंट-जम्मूतवी के बीच वाया दिल्ली सफदरजंग स्पेशल ट्रेन चलेगी
वैष्णव धाम की यात्रा करने की सोच रहे हैं और नियमित ट्रेनों में आरक्षित बर्थ नहीं मिल रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। दो अगस्त से रेलवे कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। साप्ताहिक एक्सप्रेस कुल 28 फेरे लगाएगी। यह स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट से जम्मूतवी के बीच चलेगी। यह ट्रेन बरास्ता दिल्ली सफदरजंग स्टेशन चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04193 आगरा कैंट से जम्मूतवी के लिए दो अगस्त से एक नवंबर के बीच प्रत्येक शुकवार को आगरा छावनी से सुबह 10:40 बजे चलेगी व अगले दिन रात 1:25 बजे जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04194 जम्मूतवी से आगरा कैंट के लिए तीन अगस्त से दो नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को जम्मूतवी से सुबह 5:30 बजे चलकर उसी दिन रात के लिए नौ बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन मथुरा जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, अंबाला और लुधियाना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।