{"_id":"5802249c4f1c1bd87529133e","slug":"paschim-express-delayed-due-to-dead-body-lying-on-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर शव पड़ा होने से बीस मिनट तक रुकी पश्चिम एक्सप्रेस, महिला स्पेशल से टकराया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर शव पड़ा होने से बीस मिनट तक रुकी पश्चिम एक्सप्रेस, महिला स्पेशल से टकराया युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 16 Oct 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
रेल ट्रेक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड फरीदाबाद से दिल्ली की ओर लक्कड़पुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा होने के कारण अमृतसर से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन को करीब बीस मिनट तक रोकना पड़ा। सूचना पर पहुंची जीआरपी द्वारा शव को ट्रैक से हटाने के बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। मृतक महिला स्पेशल की चपेट में आ गया था। शव की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शिव दुर्गा विहार निवासी निशांत उर्फ सन्नी सोनीपत जिले में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह इन दिनों घर आया हुआ था। शुक्रवार की शाम घर से कहीं जा रहा था कि लक्कड़पुर फाटक के पास करीब साढ़े छह बजे महिला स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गेटमैन शिव वचन ने इसकी सूचना पैनल को दी और पैनल ने जीआरपी को घटना से अवगत कराया। महिला स्पेशल के ठीक पीछे करीब सवा तीन घंटे की देरी से दिल्ली से मथुरा की ओर जा रही पश्चिम एक्सप्रेस के लोको पायलट ने ट्रैक पर शव पड़ा देखकर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन
सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को हटाकर ट्रैक खाली कराया। इसके चलते ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। जांच अधिकारी डूंगर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।