शीश महल 2.0: 'AAP का मतलब है आलीशान आदमी पार्टी', मंत्री प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला
दिल्ली मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है। भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आप का मतलब आलीशान आदमी पार्टी है। साथ ही केजरीवाल के नए घर की तस्वीर भी जारी की। इसके बाद आप ने इन आरोपों पर पलटवार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने केजरीवाल के नए घर को 'शीश महल 2' बताया और 'रहमान डकैत' से तुलना की। मंत्री वर्मा ने कहा कि दिल्ली लूटने के बाद अब पंजाब में भी दूसरा 'शीश महल' तैयार हो गया है।
प्रवेश वर्मा के बयान पर आतिशी का पलटवार
प्रवेश वर्मा के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया। आप ने कहा कि रेखा गुप्ता मीडिया के लिए अपना घर खोल दें। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि केजरीवाल के घर की तस्वीर नहीं है। केजरीवाल सबको घर दिखा देंगे।
प्रवेश वर्मा द्वारा जारी कि गई सारी तस्वीरें फ़र्ज़ी हैं। वे केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं। किसका घर कितना आलीशान है, इसका पता करने के लिए रेखा गुप्ता जी और LG साहिब अपना अपना घर खोल दें और केजरीवाल जी अपना घर खोल देंगे। जनता ख़ुद तय कर लेगी।
विज्ञापन विज्ञापन— Atishi (@AtishiAAP) April 25, 2026
'केजरीवाल हैं दिल्ली के रहमान डकैत'
प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड लहर के दौरान 'शीश महल' बनवाया था। उस समय दिल्ली के लोग दवाएं मांग रहे थे, लेकिन 'शीश महल' का काम नहीं रुका। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मतदाताओं ने 'रहमान डकैत' को हराया, तो वह पंजाब चले गए।
'भगवंत मान के सरकारी घरों पर केजरीवाल का कब्जा'
वहां भगवंत मान के घर के पास चार सरकारी घरों में से एक पर केजरीवाल ने कब्जा कर लिया। अन्य घरों पर सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने कब्जा किया। वर्मा ने बताया कि पंजाब में भगवंत मान परेशान हैं, क्योंकि केजरीवाल ने वहां भी एक और 'शीश महल' बनवा लिया है। केजरीवाल 24 अप्रैल 2026 को 95 लोधी एस्टेट स्थित बंगले में शिफ्ट हुए हैं। वर्मा ने कहा कि सादगी का दावा करने वाले केजरीवाल अब बेहद आलीशान तरीके से रह रहे हैं।
#WATCH | Delhi Minister Parvesh Verma says, "...Delhi's Rahman Dakait, just as a sequel to the movie 'Dhurandhar' came out, similarly, we are going to reveal 'Sheesh Mahal 2' today... Kejriwal built the Sheesh Mahal in Delhi when Delhi was suffering from the COVID wave... The… pic.twitter.com/LhsbPMFHFb
— ANI (@ANI) April 25, 2026
'आलीशान आदमी पार्टी है आप'
प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी का नाम बदलकर 'आलीशान आदमी पार्टी' करने का सुझाव दिया। उन्होंने केजरीवाल से पूछा कि इस नए 'शीश महल' में कितना पैसा लगाया गया है। वर्मा ने पैसे के स्रोत और मालिक के बारे में भी जानकारी मांगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता लालच के कारण पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वर्मा ने बार-बार ऐसे 'शीश महल' बनवाने की आवश्यकता पर भी प्रश्न उठाया।