फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parties promote his leaders on facebook

बदलने को निजाम, सोशल मीडिया पर सत्ता संग्राम

Sat, 01 Mar 2014 02:55 PM IST
कुलदीप सिंह राघ्ाव/अमर उजाला, गाजियाबाद
कुलदीप सिंह राघ्ाव/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 01 Mar 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
parties promote his leaders on facebook
लोकसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। फेसबुक और ट्विटर पर सत्ता संग्राम शुरू हो गया है। सभी पार्टियां सोशल मीडिया पर युवाओं को लुभावने संदेश दिखाकर और आने वाले देश की तस्वीर पेश कर आकर्षित करने में लगी हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने अपनी वेबसाइट 272+ पर युवाओं को अपने विचार नरेंद्र मोदी से शेयर करने का प्लेटफार्म दिया है। पार्टियों की नजर लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट देने जा रहे लाखों युवाओं पर है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो आज देश का हर पांचवां मतदाता 18 से 23 वर्ष वाला है। और अगर देश के कुल मतदाताओं की बात करें तो 20.6 प्रतिशत मतदाता इसी आयु वर्ग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 22 लाख है। इसमें 38 से 40 प्रतिशत वोटर 18 से 23 वर्ष का है। अधिकांश युवा फेसबुक और ट्विटर पर एक्टिव हैं।

इसी आंकडे़ को ध्यान में रखकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने युवाओं को लुभाना शुरू कर दिया है। भाजपा, आप और कांग्रेस ने एक तरफ अपनी उपलब्धियों की स्लाइड और तस्वीरों से युवाओं पर डोरे डालना शुरू किया है तो दूसरी तरफ मोदी, केजरीवाल और राहुल गांधी के संदेशों और विजन-2014 से युवाओं को रिझाया जा रहा है।

फेसबुक पर पार्टियां अपनी उपलब्धियों के साथ ही विरोधियों की खामियों को भी दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed