फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parties are flouting rules for votes in delhi

दिल्ली चुनावः नियमों की धज्जियां उड़ा रहीं पार्टियां, चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

Sat, 18 Jan 2020 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
Parties are flouting rules for votes in delhi
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने रंग से पोता आम आदमी पार्टी का होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

चुनावी मैदान में जहां राजनैतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। वहीं राजनीतिक पार्टियां नियमों का उल्लंघन करने से भी नहीं कतरा रही हैं। फिर चाहे वह भाजपा हो या फिर कांग्रेस या आप। 

विज्ञापन


दिल्ली चुनाव कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आचार संहिता के उल्लंघन पर तीनों ही पार्टियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक आम आदमी पार्टी के खिलाफ सर्वाधिक नौ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं जबकि कांग्रेस पर चार और भाजपा के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा इन तीनों ही पार्टियों की डीडी एंट्री भी दिल्ली पुलिस ने की है। 
विज्ञापन


चुनाव कार्यालय की ओर से छह जनवरी से हर दिन आचार संहिता के सख्ती से पालन कराने का निर्देश दे रखा है। लगातार आयोग की ओर से निकायों और दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिए जा रहे हैं। बावजूद इसके राजनैतिक पार्टियों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। जनता के बीच खुद को स्वच्छ बताने और विपक्षी पार्टी को दोषी बताने का ये खेल नियमों की परवाह भी नहीं कर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता की पार्टियों को भलीभांति जानकारी है। इसके बाद भी राजनीतिक दल इसका उल्लंघन कर रहे हैं। चुनाव कार्यालय ने राजनैतिक पार्टियों व अन्य लोगों 111 मुकदमे अब तक दर्ज करवाये हैं। वहीं 98.93 लाख रुपये की नकदी और 127 किलोग्राम से ज्यादा नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed