'तोता, मैना, कौवा सबको एक ही काम में लगा रखा है, इसलिए पाक से आती हैं जांच एजेंसी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सिसोदिया ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के पास फिलहाल आम आदमी पार्टी के खिलाफ साजिश रचने के अलावा कोई काम नहीं है।
सिसोदिया के इस बयान पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सहमति जताई है। उपमुख्यमंत्री ने रविवार सुबह ट्विटर के माध्यम से केंद्र सरकार पर हमला बोला।बकौल सिसोदिया, आजकल सीबीआई, एसीबी व दिल्ली पुलिस केंद्र के पास है और केंद्र सरकार के पास एक ही काम है, आप के खिलाफ साजिश रचना तथा विधायकों की गिरफ्तारी कराना।
सिसोदिया इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने तंज कसते हुए आगे लिखा कि केंद्र ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ साजिश रचने में सारी एजेंसियां लगा रही रखी हैं। इसीलिए आतंकी हमलों की जांच के लिए पाकिस्तानी एजेंसियां बुलाई जाती हैं।
पीएम के विदेशी दौरों पर भी उठाए सवाल
आप विधायक नरेश यादव पर कार्रवाई से नाराज सिसोदिया ने केंद्र पर सीबीआई के गलत इस्तेमाल का आरोप भी लगाया। सिसोदिया ने कहा कि पंजाब चुनाव से पहले ट्रेंड एक सप्ताह में एक गिरफ्तारी तक रहेगा।
तोता, मैना, कौवा सबको एक ही काम में लगा रखा है। उपमुख्यमंत्री के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, सिसोदिया ने अच्छा कहा है।
दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी नेताओं ने भी इस ट्वीट के जरिये केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आप नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाक दौरे से लेकर मौजूदा अफ्रीकी देशों के दौरों तक पर सवाल उठाया।