फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parmish verma says BJP will give electricity and water free with five rupees not free

पाटी नेतृत्व की लाइन से हटकर बोले प्रवेश- मुफ्त नहीं पांच रुपये लेकर बिजली-पानी फ्री देगी भाजपा

Mon, 13 Jan 2020 10:27 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 13 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
parmish verma says BJP will give electricity and water free with five rupees not free
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विधानसभा चुनाव के शंखनाद के साथ ही भाजपा में अंदरूनी सुर कितने बदले हुए हैं इसका अंदाजा सोमवार को हुई एक प्रेस कांफ्रेंस से पता चलता है। दरअसल हुआ यह कि सांसद प्रवेश वर्मा ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की लाइन से हटकर कहा कि पार्टी जनता को फ्री में कुछ नहीं देगी। इसके लिए बाकायदा दिल्ली की जनता से पांच रुपये वसूला जाएंगे। 
विज्ञापन


यह राशि गरीबों के सम्मान में होगी। हालांकि प्रेस कांफ्रेंस में प्रवेश वर्मा ने कहा कि लोगों की आय के अनुसार सब्सिडी तय की जाएगी। जो अमीर है और हर साल लाखों रुपये टैक्स भरते हैं, उन्हें सब कुछ फ्री में देना सही नहीं है। जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी लगातार कहते आ रहे हैं कि वे केजरीवाल की तुलना में पांच गुना ज्यादा सुविधाएं देंगे। 
विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रवेश वर्मा के बयानों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस के बाद दिल्ली में खूब चर्चाएं शुरू हो गईं। दरअसल प्रवेश वर्मा को मनोज तिवारी के विकल्प के तौर पर उनके समर्थक देखते हैं। सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप मुफ्त कार्ड खेल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्मा के ने केजरीवाल से पूछे तीन सवाल 

सांसद प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तीन सवाल भी पूछे। साथ ही चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनता को जवाब दें कि दिल्ली के लिए अपना पावर प्लांट बनाने के लिए क्या किया? सोलर पावर विकास और नई बसें लाने के लिए क्या किया। 

सांसद ने कहा कि पांच साल पहले सत्ता में आने से  पहले केजरीवाल को जनता को कई सपने दिखाए थे। उसे पूरा तो नहीं कर सके लेकिन फिर वहीं सपना लेकर वोट मांग रहे हैं। उनके 70 वादे का क्या हुआ। केजरीवाल ने कहा था कि हम दिल्ली में अपना पॉवर स्टेशन बनाएंगे। कहा है पॉवर स्टेशन। 

पानी के लिए तालाब बनाने की घोषणा केजरीवाल ने सत्ता में आने से पहले किए थे। सच यह है कि पूरी दिल्ली तालाब बनी हुई है। झूठ की राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री ने न तो कूड़ा खत्म किया और न ही पांच नए स्कूल, यूनिवर्सिटी, सीसीटीवी लगाए। दिल्ली देहात के लिए कोई काम नही किया। 

बसों में भरकर लाते हैं भीड़ 

सांसद ने मुख्यमंत्री के टाऊन हॉल मीटिंग पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में चारों गेट बंद करा कर वे चर्चा करते है। वहां भीड़ जुटी नहीं थी बल्कि बसों से भर कर लाई गई थी। भाजपा नेता से भले ही वह डिबेट नेकरें, लेकिन दिल्ली की जनता से तो खुले में बातचीत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed