फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parliament Security Breach: No clue found even from Narco investigation

Parliament Security Breach : नार्को जांच रिपोर्ट से भी नहीं मिला सुराग, पुलिस आयुक्त की नजर ओएसडी जांच पर

Fri, 02 Feb 2024 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 05:33 AM IST
सार

नार्को टेस्ट की रिपोर्ट से किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ व जांच को बृहस्पतिवार को 50 दिन पूरे हो गए। 
 

विज्ञापन
Parliament Security Breach: No clue found even from Narco investigation
Parliament Security Breach file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में पुलिस को आरोपियों की नार्को व पॉलीग्राफी जांच की रिपोर्ट मिल गई हैं। नार्को टेस्ट की रिपोर्ट से किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ व जांच को बृहस्पतिवार को 50 दिन पूरे हो गए। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नार्को टेस्ट की रिपोर्ट स्पेशल सेल को मिल गई है। रिपोर्ट में कोई खास सुराग नहीं मिलने से पुलिस तफ्तीश आगे नहीं बढ़ सकी है। स्पेशल सेल को इन टेस्ट से आरोपियों की संसद में घुसने का उद्देश्य, फंडिंग व साजिश के पीछे शामिल लोगों के बारे में खुलासा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट की अनुमति के बाद मुख्य आरोपी मनोरंजन डी व सागर शर्मा का गांधी नगर में फोरेंसिक यूनिवर्सिटी में नार्को टेस्ट करवाया। इसके अलावा  तीन अन्य आरोपियों अमोल शिंदे, ललित झा व महेश का पॉलीग्राफी टेस्ट करवाया है। इन तीनों का टेस्ट भी गांधी नगर में करवाया गया है। सभी आरोपियों को रोहिणी स्थित एफएसएल में मनोविश्लेषण परीक्षण कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को इस परीक्षण से भी आरोपियों की साजिश का पता नहीं लगा था। संसद सुरक्षा सेंध मामले की जांच कर रही स्पेशल सेल की सीआई के पुलिस उपायुक्त दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के ओएसडी मनीषी चंद्रा हैं। ऐसे में वह जांच पर सीधी नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस हर अपडेट की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को देती है।

जांच में पूछे गए थे 60 सवाल 
एक वरिष्ठ अधिकारी सूत्र ने बताया कि दोनों आरोपियों ने नार्को टेस्ट के दौरान 50 से 60 सवाल पूछे गए। मगर पुलिस को नार्को टेस्ट से कुछ भी हाथ नहीं लगा है। जांच में पूरी काउंटर इंटेलीजेंस (आईसी) के अलावा स्पेशल सेल की सभी यूनिट से एक-एक इंस्पेक्टर को लगाया गया था। एक इंस्पेक्टर को एक आरोपी सौंपा गया था। सभी से  अलग-अलग पूछताछ की गई। इसके बाद आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की गई। 


बैंक खातों से भी नहीं मिला सुराग
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सभी छह आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल खंगाली है। कुछ आरोपियों के दो-दो बैंक खाते हैं। पुलिस को इनके बैंक खातों में ज्यादा रकम नहीं मिली है। इनके बैंक खातों में कुछ हजार ही रुपये मिले हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि हो सकता है इनको पैसा बैंक खाते से न आकर अन्य तरीकों से आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed