{"_id":"657a38e84ee89338d60d7af3","slug":"parliament-delhi-police-investigating-london-connection-of-vicky-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament Security Breach : विक्की का लंदन कनेक्शन जांच रही है दिल्ली पुलिस, खाते में आते हैं विदेश से पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Parliament Security Breach : विक्की का लंदन कनेक्शन जांच रही है दिल्ली पुलिस, खाते में आते हैं विदेश से पैसे
Thu, 14 Dec 2023 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
मयंक तिवारी, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Dec 2023 04:36 AM IST
सार
विक्की का परिवार जिस मकान में रहता है, उसके मालिक लंदन में रहते हैं। मकान मालिक उसके खाते में पैसे भी डालते हैं। मकान मालिक की ओर से मिलने वाला पैसा ही विक्की की आमदनी का जरिया है।
विज्ञापन
सदन में कूदने वालों ने कलर स्मॉग का किया इस्तेमाल।
- फोटो : ANI
विस्तार
संसद में धुआं करने वाले सागर शर्मा के जिस रिश्तेदार विक्की शर्मा को दिल्ली पुलिस अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर गई है, उसका कनेक्शन लंदन में रहने वाले परिवार से है। विक्की का परिवार जिस मकान में रहता है, उसके मालिक लंदन में रहते हैं। मकान मालिक उसके खाते में पैसे भी डालते हैं। मकान मालिक की ओर से मिलने वाला पैसा ही विक्की की आमदनी का जरिया है।
विज्ञापन
पुलिस उसके और संबंधों को खंगालने में जुटी है। 34 साल पहले हाउसिंग बोर्ड की ओर से 67 नंबर भवन का आवंटन किया गया था। पड़ोसियों के अनुसार, इस मकान में एक दादी अम्मा रहती थीं, जिन्होंने अपने ही परिवार के लोगों से विक्की को गोद लिया था। भवन मालिक करीब बीस साल पहले लंदन चले गए थे। दादी के बाद विक्की अपनी पत्नी और 15 साल की बेटी के साथ यहां रहता है।
विज्ञापन
घर में पाल रखे हैं दो कुत्ते : विक्की ने दो कुत्ते पाल रखे हैं, जिन्हें घुमाने के लिए घर से बाहर निकलता था। उसका बचपन यहीं बीता है। उसके घर कौन आ रहा है, कौन जा रहा है इससे किसी का कोई लेना देना नहीं होता था। विक्की एक्सपोर्ट गारमेंट में काम कर चुका है, लेकिन अब लंदन से आने वाले पैसों को ही खर्च चलता है।
विज्ञापन
कमरे से भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की मिली किताबें : संसद में हड़कंप मचाने वालों के बैग विक्की के घर में मिले हैं। आरोपी अपना बैग वहां पर छोड़कर गए हैं। वहां पर मंगलवार की रात पांच लोग ठहरे थे, जिसमें उनकी बेटी सागर शर्मा को जानती है। सागर शर्मा उसके पिता के साथ पहले कंपनी में भी काम करते थे। कमरे से भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की किताबें मिली हैं।