फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parking vehicles not in use on roads may be fined at rupees 2 per kg per day by SDMC

दिल्ली: सड़कों पर खराब वाहन खड़े किए तो होगी कार्रवाई, दो रुपये प्रति किलो रोज के हिसाब से देना पड़ेगा जुर्माना

Tue, 06 Oct 2020 08:58 AM IST
प्राची प्रियम किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 06 Oct 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
Parking vehicles not in use on roads may be fined at rupees 2 per kg per day by SDMC
सांकेतिक तस्वीर

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की सड़कों पर यदि आपका कोई खराब वाहन पड़ा है तो भारी जुर्माने के लिए तैयार हो जाएं। ऐसे वाहनों के लिए दक्षिणी निगम दो रुपये प्रति किलो प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाने की तैयारी में है। दरअसल, दक्षिणी निगम के अंतर्गत चार जोन आते हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में इन जोन के अंतर्गत निगम की सड़कों पर खराब पड़े कई वाहन वर्षों से धूल फांक रहे हैं। इससे आवाजाही में भी परेशानी होती है। इस संबंध में स्थायी समिति सदस्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि कई लोग निगम की सड़कों पर खराब वाहनों को खड़े कर छोड़ देते हैं जो वर्षों तक सड़कों पर सड़ते रहते हैं। 
विज्ञापन


इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। वहीं, बरसात में मच्छरजनित बीमारियों के पनपने का खतरा बना रहता है। इसको देखते हुए निगम ने यह निर्णय लिया है। गुप्ता ने बताया कि निगम के मुख्य मार्गों पर खड़े होने वाले खराब वाहनों के संबंध में दो रुपये प्रति किलो प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगेगा। यानी किसी वाहन का वजन 500 किलो है तो एक दिन का हजार रुपये जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में निगम के बाड़े में पड़े हैं 200 वाहन
वर्तमान में निगम के बाड़े में ऐसे 200 वाहन हैं जिन्हें निगम की सड़कों से उठाया गया है। ऐसे में इन वाहनों के मालिकों को पहले वाहनों को छुड़ाने के लिए सूचना दी जाएगी। यदि मालिकों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है तो इन वाहनों को नीलाम कर दिया जाएगा। इससे निगम को अच्छा खासा राजस्व भी प्राप्त होगा।

आर्थिक स्थिति सुधारने में मिलेगी मदद
आर्थिक सुस्ती से जूझ रहे दक्षिणी निगम को इस प्रस्ताव के बाद से आर्थिक हालत सुधारने में मदद मिलेगी। इस प्रस्ताव से निगम को लाखों रुपये राजस्व की प्राप्ति हो सकती है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि भविष्य को लेकर राजस्व बढ़ाने के लिए निगम इसमें बढ़ोतरी भी कर सकता है जिससे निगम को और भी अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी।


कॉलोनियों के मार्गों पर नहीं होगी कार्रवाई
निगम के अंतर्गत आने वाली कॉलोनी में खड़े खराब वाहनों पर निगम कार्रवाई नहीं करेगा। यह कार्रवाई निगम के प्रमुख उन मार्गों पर ही होगी जिन पर वाहनों की अधिक आवाजाही होती है। हालांकि, कॉलोनियों में खड़े खराब वाहनों को हटाने के लिए भी निगम प्रयास करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed