फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parking space for 600 vehicles will be from July

जुलाई से 600 वाहनों को मिलेगा पार्किंग स्पेस

Thu, 19 Mar 2015 08:23 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 19 Mar 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
Parking space for 600 vehicles will be from July

वैशाली मेट्रो स्टेशन से सफर करने वाले हजारों यात्रियों की लिए राहत भरी खबर है। जीडीए की यहां निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग जुलाई से जनता के लिए खुल सकती है।

विज्ञापन


इस पार्किंग में 600 वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा, जिससे रोड किनारे खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। दूसरी ओर कलक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किंग का भी काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


वैशाली मेट्रो स्टेशन के जरिए प्रतिदिन 15 से 20 हजार लोग सफर करते हैं। कामकाज के सिलसिले में लोग यहां से दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव आदि के लिए आवागमन करते हैं। मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा न होने के कारण लोग सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जाम की स्थिति बन जाती है। इससे निजात के लिए जीडीए ने यहां करीब 35 करोड़ की लागत से पांच मंजिला पार्किंग बनवाई है। मुख्य अभियंता वीके गोयल ने बताया कि पार्किंग का महज 10 से 15 फीसदी काम ही बाकी है।

जुलाई से पार्किंग की शुरुआत हो जाएगी। पार्किंग मेें रैंप की सुविधा है। इससे वाहन ग्राउंड फ्लोर से ऊपरी मंजिलों पर पहुंचेंगे। लोगों के लिए पार्किंग में लिफ्ट लगाईं गईं हैं।

मुख्य पार्किंग में 350, बगल में बनी सरफेस पार्किंग में 125 और साइड पार्किंग में 125 गाड़ियों को खड़ा करने की जगह होगी। कलक्ट्रेट में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का काम करीब 85 फीसदी पूरा हो चुका है।


जीडीए अधिकारियों के मुताबिर तय समयसीमा से करीब तीन माह पहले पार्किंग का निर्माण पूरा हो जाएगा। पार्किंग में करीब 200 से अधिक वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed