{"_id":"2d8aeca9a41d2e851cb9530e5aa88ee1","slug":"parking-rates-on-the-rise-in-delhi-hindi-news-jn","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली वालों को दिया तगड़ा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली वालों को दिया तगड़ा झटका
Updated Fri, 19 Sep 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को दक्षिण नगर निगम का अध्यक्ष पद छोड़ने से कुछ देर पहले राजधानीवासियों को जोर का झटका दे दिया।
विज्ञापन
उन्होंने पार्किंग दरों में इजाफा करने के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी। हालांकि सदन में इसका पारित होना बाकी है। पारित होते ही अगले माह से नई पार्किंग दरें लागू होने की संभावना है।
विज्ञापन
नई दरों के मुताबिक वाहन चालकों को 2 से लेकर 10 गुना तक अधिक पार्किंग फीस देनी पड़ेगी। कार चालकों को पहले 1 घंटे के लिए 20 रुपये देने होंगे और 4 घंटे तक प्रति घंटे के हिसाब से पार्किंग फीस 20-20 रुपये बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
वहीं 4 से 24 घंटे तक 100 रुपये पार्किंग फीस देनी होगी। इसके अलावा दुपहिया चालकों को कार चालकों की तुलना में पार्किंग फीस आधी देनी होगी।
जनता की टूट जाएगी कमर, क्यों किया ऐसा?
आयुक्त मनीष गुप्ता का पार्किंग दरों में इजाफा करने का प्रस्ताव तीन माह से स्थायी समिति के समक्ष लंबित पड़ा था। बृहस्पतिवार को अंतिम बार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सतीश उपाध्याय ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी।
हालांकि स्वीकृति देने से पहले इसमें भारी संशोधन किया गया। उन्होंने पार्किंग को तीन के बजाय एक श्रेणी में रखा। इसके अलावा पीक आवर की दरें अधिक रखने के प्रावधान को हटा दिया।
आयुक्त ने ए, बी और सी श्रेणी में पार्किंग को बांटकर अलग-अलग फीस तय की थी, जबकि उपाध्याय ने सभी पार्किंग की दरें बी श्रेणी के अनुसार निश्चित की। उन्होंने पार्किंग फीस के पांच स्लैब बनाए, जबकि वर्तमान में दो स्लैब है।
गौरतलब है कि नगर निगम ने सात साल बाद पार्किंग दरों में इजाफा किया है। सदन के नेता सुभाष आर्य ने बताया कि नई पार्किंग नीति में एक नया प्र्रावधान किया गया है। इसमें मासिक पास की तरह दिन का पास बनवाने की भी व्यवस्था की गई है।
100 फीस देने के बाद लोग अपनी कार कितने ही बार पार्किंग में ला और ले जा सकते हैं। ऐसी सुविधा दुपहिया वाहनों के लिए भी की गई है। उधर, विपक्ष के नेता फरहाद सूरी ने पार्किंग दरें बढ़ाने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को फीस बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ने के बजाय अवैध पार्किंग को अधिकृत कर राजस्व जुटाना चाहिए।

क्या हैं पार्किंग की वर्तमान दरें
कार या जीप की 10 घंटे तक पार्किंग 10 रुपये में। मासिक पास 350 रुपये। 10 घंटे से अधिक 20 रुपये में, जबकि मासिक पास 500 रुपये।
स्कूटर या बाइक की पार्किंग 10 घंटे तक 07 रुपये में, मासिक पास 200 रुपये। जबकि 10 घंटे से अधिक तक पार्क करने वाले को 15 रुपये और मासिक 250 रुपये में दिया जाता है।
कार के लिए नई पार्किंग दरें
एक घंटे तक 20 रुपये। दो घंटे तक 40 रुपये। तीन घंटे तक 60 रुपये। चार घंटे तक 80 रुपये। चार से 24 घंटे तक 100 रुपये। मासिक पास- दिन के लिए 1200 रुपये, 24 घंटे के लिए 2000 रुपये।
दुपहिया वाहनों के लिए नई पार्किंग दरें
एक घंटे तक 10 रुपये। दो घंटे तक 20 रुपये। तीन घंटे तक 30 रुपये। चार घंटे तक 40 रुपये। चार से 24 घंटे तक 50 रुपये। मासिक पास- दिन के लिए 600 रुपये, 24 घंटे के लिए 1000 रुपये।