फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parking rate changes, everyone will have no gave money by the hour

पार्किंग के लिए हर घंटे के हिसाब नहीं देने होंगे पैसे

Thu, 14 Jan 2016 07:39 AM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 07:39 AM IST
विज्ञापन
Parking rate changes, everyone will have no gave money by the hour

प्राधिकरण ने शहर में चल रही पार्किंग की दरों में बदलाव कर दिया है। अब हर घंटे के हिसाब से नहीं, बल्कि दिन भर के लिए एक दर तय कर दी गई है। आगामी 16 जनवरी से 14 घंटे के लिए दो पहिया वाहनों पर 10 रुपये और चार पहिया वाहनों पर 20 रुपये शुल्क देना होगा।

विज्ञापन


फिलहाल दो पहिया वाहनों का पहले दो घंटे के लिए पांच रुपये और उसके बाद प्रत्येक घंटे का पांच रुपये लगते हैं। इस पर 12.36 फीसदी सर्विस टैक्स और दो प्रतिशत टीडीएस शुल्क भी देना पड़ता है।

विज्ञापन


इसकी आड़ में पार्किंग ठेकेदार 10 रुपये वसूल करते हैं। दो घंटे के बाद प्रत्येक घंटे का पांच रुपये भी जुड़ जाता है। इसी तरह चार पहिया वाहनों पर पहले दो घंटे का 10 रुपये और उसके बाद प्रत्येक घंटे का पांच रुपये शुल्क लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भी 12.36 प्रतिशत सर्विस टैक्स और दो प्रतिशत टीडीएस देना होता है। टैक्स अलग से लेने पर वाहन चालक और पार्किंग ब्वॉय के बीच आए दिन नोकझोंक होती रहती है। इसकी शिकायत आए दिन प्राधिकरण तक पहुंचती रहती है।

14 घंटे के लिए एक समान दर

Parking rate changes, everyone will have no gave money by the hour

अब प्राधिकरण ने इस झंझट को खत्म करते हुए 14 घंटे के लिए एक समान दर तय कर दी है। 16 जनवरी से बाइक का 10 रुपये और कार का 20 रुपये देना होगा।


सर्विस टैक्स और टीडीएस भी इसी में जुड़ा हुआ है। वाहन चालकों को अलग से कुछ नहीं देना होगा। 16 जनवरी से इसे लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। ठेकेदारों को पर्ची का नया प्रारूप दे दिया गया है।

उसी तरह की पर्ची छपवाकर 16 जनवरी से नई दरों के हिसाब से पार्किंग शुल्क लेना होगा। प्राधिकरण के इस फैसले का ज्यादा समय के लिए पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों को फायदा होगा, मगर दो घंटे से कम समय ही पार्किंग का इस्तेमाल करने वालों को नुकसान होगा। बता दें, कि नोएडा में 45 से अधिक पार्किंग स्थल हैं।

ज्यादा शुल्क लेने पर 10 गुना जुर्माना

Parking rate changes, everyone will have no gave money by the hour

प्राधिकरण ने भी नई दरों के साथ ही यह भी प्रावधान कर दिया है कि अगर कोई ठेकेदार तय शुल्क से ज्यादा शुल्क लेता है तो उस पर शुल्क का 10 गुना जुर्माना लगेगा।

वाहन चालक को इसकी शिकायत पार्किंग प्रकोष्ठ के फोन नंबर (0120-2422436) पर करनी होगी। इसके बाद पार्किंग सेल के सिपाही मौके पर पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

अप्रैल से नोएडा की पार्किंग व्यवस्था डिम्ट्स के हवाले हो जाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। शीघ्र ही प्राधिकरण व एजेंसी के बीच समझौता होने जा रहा है। उसके बाद डिम्ट्स के कर्मचारी ही पार्किंग के ठेके चलाएंगे। दिल्ली के कनाट प्लेस में डिम्ट्स ही पार्किंग स्थलों का संचालन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed