{"_id":"308be673d8ada38293c3043b1c11fc69","slug":"parking-on-the-show-not-slip-7-youths-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग की पर्ची न दिखाने पर 7 युवकों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग की पर्ची न दिखाने पर 7 युवकों ने की मारपीट
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 23 Aug 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-29 में कार से जा रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पार्किंग पर रहने वाले अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर के सेक्टर एक में रहने वाले भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि सेक्टर 29 में छह-सात अज्ञात युवकों ने उसे रोक कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है। सेक्टर 29 थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत करने वाला युवक एक निजी कंपनी में काम करता है।
छानबीन के दौरान पास की पार्किंग में काम करने वाले लोगों की ओर से वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।
पार्किंग संचालक की ओर से बताया गया कि शिकायतकर्ता पर्ची दिखाने के बजाय कार तेजी से लेकर फरार हो गया था। मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन