फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parking for private vehicles in 41 bus depots it will be easy to reach end

राहत: 41 बस डिपो में निजी वाहनों के लिए होगी पार्किंग, अंतिम छोर तक पहुंचना होगा आसान, जानें कितना होगा शुल्क

Tue, 07 Feb 2023 06:07 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Feb 2023 06:07 AM IST
सार

डीटीसी ने इसके लिए टेंडर किया है और साल के अंत तक इसे अमली जामा पहनाने की उम्मीद है। इस पहल से बसों में रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को अंतिम छोर तक पहुंचने के लिए दूसरे परिवहन साधन का इंतजार नहीं करना होगा।

विज्ञापन
parking for private vehicles in 41 bus depots it will be easy to reach end
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बस यात्रियों के सफर में सहूलियतें बढ़ने वाली हैंं। लंबी दूरी की यात्रा हो या रोजाना दफ्तर-कॉलेज जाना हो, लोग अब बस डिपो तक निजी वाहनों से पहुंचकर वाहनों को पार्क कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए 41 बस डिपो में दोपहिया, तीन पहिया वाहन और कारों के लिए जल्द पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

इस पहल से बसों में रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को अंतिम छोर तक पहुंचने के लिए दूसरे परिवहन साधन का इंतजार नहीं करना होगा। डीटीसी ने इसके लिए टेंडर किया है और साल के अंत तक इसे अमली जामा पहनाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में अलग-अलग मार्गों पर रोजाना हजारों बसों में लाखों यात्री सफर करते हैं। डिपो में पार्किंग की सुविधा शुरू होने से यात्रियों के लिए अंतिम छोर तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा। पार्किंग के लिए सभी डिपो की पार्किंग के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसके लिए यात्रियों के लिए पार्किंग शुल्क वसूलने या वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेवारी लाइसेंस धारकों की होगी। 

विज्ञापन

खास बात यह है कि पार्किग की सुविधा सुबह नौ से शाम 7 बजे तक होगी। यात्रियों को प्रतिघंटा या अलग अलग अवधि के लिए अधिकतम 10 घंटे के लिए वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। इसके लिए शुल्क चुकाना होगा। मासिक शुल्क का भुगतान कर कम खर्च में भी वाहनों सुविधा का लाभ ले सकते हैं। 

वाहन            शुल्क      
दोपहिया - 10 रुपये प्रतिघंटा, 10 घंटे के लिए 25 रुपये
तिपहिया -  दो घंटे तक 60 रुपये, 2-5 घंटे तक 90 रुपये, 5-10 घंटे के लिए 200 रुपये 
कार - दो घंटे के लिए 80 रुपये, 2-5 घंटे के लिए 120, 5-10 घंटे के लिए 200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed