{"_id":"5c788268bdec224bc62b63c5","slug":"parking-facility-start-from-march-4-at-10-stations-of-aqua-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्वा लाइन के 10 स्टेशनों पर चार मार्च से पार्किंग सुविधा, एनएमआरसी की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्वा लाइन के 10 स्टेशनों पर चार मार्च से पार्किंग सुविधा, एनएमआरसी की घोषणा
Fri, 01 Mar 2019 06:22 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर के 10 स्टेशनों पर चार मार्च से पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए एनएमआरसी ने गुरुवार को औपचारिक घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि कॉरिडोर के सेक्टर-51, 76, 101, 81, 137, 142, नॉलेज पार्क, परी चौक, अल्फा-1 व डेल्टा स्टेशनों पर कारों व दोपहिया के लिए पार्किंग की सुविधा 4 मार्च से मिलेगी। इसके लिए एनएमआरसी की ओर से क्यूआर कोड टिकट दी जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, 26 जनवरी से नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर आम जनता के लिए खोला गया है। इस दौरान एक माह में करीब 10500 लोगों ने रोजाना कॉरिडोर पर सफर किया। एनएमआरसी को एक माह में करीब एक करोड़ रुपये का राजस्व आया। इस कॉरिडोर पर 21 स्टेशन हैं, जिनमें से कुछ और स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी। अभी स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की संख्या के आधार पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
कारों के लिए पार्किंग रेट
- पहले छह घंटे का 20 रुपये
- अतिरिक्त दो घंटे का 10 रुपये
- अधिकतम पूरे दिन का 40 रुपये
- मासिक रेट 800 रुपये
दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग रेट
- पहले छह घंटे का 10 रुपये
- अतिरिक्त दो घंटे का 5 रुपये
- अधिकतम पूरे दिन का 20 रुपये
- मासिक रेट 400 रुपये