{"_id":"6aaff88c3477ac81db03ed1b","slug":"parking-at-tank-road-market-has-become-a-problem-for-traders-and-customers-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155734-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: टैंक रोड मार्केट में पार्किंग बनी कारोबारियों और ग्राहकों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: टैंक रोड मार्केट में पार्किंग बनी कारोबारियों और ग्राहकों की परेशानी
विज्ञापन
-पार्किंग की तलाश में घूमते हैं ग्राहक, सड़क किनारे वाहन खड़े होने से बाजार की रफ्तार भी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। करोल बाग स्थित टैंक रोड मार्केट में पार्किंग की समस्या से व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह तलाशने में काफी समय लग जाता है। सड़क किनारे और बाजार की गलियों में वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से कई जगह रास्ता संकरा हो जाता है। इसका सीधा असर बाजार की आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहा है।
व्यापारियों ने बाजार के आसपास व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा बढ़ाने और सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग पर निगरानी की मांग की है। उनका कहना है कि पार्किंग व्यवस्था बेहतर होने से बाजार में ग्राहकों की संख्या और कारोबार दोनों को बढ़ावा मिल सकता है।
व्यापारियों के मुताबिक, बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक दूसरे इलाकों से खरीदारी करने आते हैं। पर्याप्त पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण कई लोग वाहन लेकर बाजार आने से बचते हैं। पीक आवर में स्थिति और गंभीर हो जाती है। दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से सामान लाने-ले जाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
ग्राहकों का कहना है कि खरीदारी के दौरान सबसे बड़ी चिंता वाहन को सुरक्षित तरीके से खड़ा करने की रहती है। पार्किंग की जगह नहीं मिलने पर उन्हें दूर वाहन खड़ा कर बाजार तक पैदल आना पड़ता है। भारी सामान खरीदने वालों की परेशानी और बढ़ जाती है।
-- --
पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ग्राहक वाहन लेकर आते हैं तो उन्हें जगह नहीं मिलती और कई बार बिना खरीदारी किए लौटना पड़ता है। -सतेंद्र जैन, व्यापारी
सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से दुकान तक माल पहुंचाने में भी परेशानी होती है। पीक टाइम में बाजार की सड़कें काफी संकरी हो जाती हैं। -अंकित भार्गव, व्यापारी
खरीदारी के लिए टैंक रोड आते हैं, लेकिन वाहन खड़ा करने की जगह तलाशने में काफी समय लग जाता है। -अशोक कसाना, ग्राहक
अगर बाजार के पास व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा मिले तो खरीदारी करना ज्यादा आसान हो जाएगा। -दिलीप मावी, ग्राहक