{"_id":"426ff517444943329e37d8efe3648530","slug":"park-view-city-by-donating-29-daughters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क व्यू सिटी में बेटियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क व्यू सिटी में बेटियों ने किया रक्तदान
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 29 Feb 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नगर निगम और जिला प्रशासन की मुहिम के साथ आमजन भी जुडने लगा है, जिसका नजारा स्थानीय पार्क व्यू सिटी-1 में देखने को मिला।
विज्ञापन
जहां रक्तदान बेटी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर पॉलिथीन को ना, कपड़े के थैले को हां, पर भी मुहर लगाई गई।
नगर निगम, जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं पार्क व्यू सिटी-1 आरडब्ल्यूए द्वारा निगमायुक्त एवं उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश के मार्गदर्शन में सोमवार को आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में 29 लोगों ने बेटियों के नाम रक्तदान किया और नगर निगम की पहल की सराहना करते हुए पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने और कपड़े का थैला प्रयोग में लाने का संकल्प भी लिया।
इस कार्यक्रम की खास विशेषता यह रही कि रक्तदान करने वालों में और पॉलिथीन मुक्त गुडग़ांव का संकल्प लेने वालों में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अनेक पायलेट भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव एवं नगर निगम के स्वच्छता सलाहकार श्याम सुंदर, कार्यक्रम आयोजक प्रदीप शाह, सुरेश जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन