फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Park swing took 5-year-old girl killed.

पार्क के झूले ने ले ली 5 साल की बच्ची की जान

Sat, 13 Dec 2014 08:03 AM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
Park swing took 5-year-old girl killed.

नई दिल्ली के मोती नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एमसीडी पार्क में लगे झूले के टूटने ने पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। झूले के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पार्क में पहुंचे और लहूलुहान हालत में बच्ची को उठाकर उसे उपचार के लिए आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान रीना (5) के रूप में हुई। बच्ची की मां क्षेत्रीय पार्षद के घर में नौकरानी का काम करती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चल पाएगा कि बच्ची की मौत किस वजह से हुई है।

विज्ञापन

 
ममता (27) ए ब्लॉक न्यू मोती नगर इलाके में रहती है। वह यहां की पार्षद सुरेंद्र कौर के घर नौकरानी हैं। पार्षद ने उसे रहने के लिए घर दिया हुआ है। ममता की पांच साल की बेटी रीना पास के एक स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल से आने के बाद पार्क में खेलने के लिए चली र्र्गई। कुछ देर बाद जोरदार आवाज होने पर पार्क के आस-पास मौजूद लोग पार्क की तरफ दौड़े। स्थानीय लोगों के मुताबिक पार्क में लगा झूला टूट गया था और जिस लोहे में झूले का जंजीर बच्ची के सिर पर लग गई। लोगों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, पर बचाया नहीं जा सका।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि झूले की हालत बेहद जर्जर थी। दस दिन पहले ही उन लोगों ने पार्षद को एक शिकायत पत्र देकर झूला ठीक करवाने की बात कही थी। हादसे के बाद से बच्ची के परिवार वाले यहां मौजूद नहीं हैं। लोगों का आरोप है कि पार्षद ने उन्हें सामने आने से रोक दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बाबत कोई मामला दर्ज किया जाएगा।

पार्षद के बयान से लोगों में गुस्सा

Park swing took 5-year-old girl killed.

स्थानीय पार्षद सुरेंद्र कौर ने घटना के लिए बच्ची को जिम्मेदार ठहराया है। उसने बताया कि बच्ची काफी तेज से झूल रही थी, इसी दौरान वह झूला से गिर गई और उसके सिर में चोट लग गई। पार्षद के इस बयान से लोगों में काफी रोष है। स्थानीय लोगों का  कहना है कि पूरा झूला बच्ची के सिर पर गिरा है। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। लोगों ने कहा कि शिकायत के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया गया, इसलिए पार्षद के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया जाए।

पार्षद सुरेन्द्र कौर ने दिया भड़काने वाला बयान बच्ची मेरे घर की है और मैंने ही उसे पाला था। बच्ची घटना के समय दूसरे झूले पर झूल रही थी। बच्ची की वहां से गिरने की वजह से सिर में चोट लगी है। न कि टूटे हुए झूले से उसको चोट पहुंची है। पूरी घटना बच्ची के बुआ ने देखी है और उसी ने हमें बताया है।

नगर निगम आयुक्त ने मामले में पांच अधिकारियों को निलंबित किया गया है। घटना की निष्पक्ष जांच के संबंध में उद्यान विभाग के उप निदेशक, सहायक निदेशक, अनुभाग अधिकारी, चौधरी व माली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

आयुक्त ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में सभी पार्कों व स्कूलों में खेलने के उपकरणों/झूलों की जांच तुरंत की जाए। लोगों से भी अपील की है कि ऐसी कोई भी जानकारी उनके पास तो वे स्थानीय निकाय को दे दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed