फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Park converted into garbage store.

कूड़ाघर में तब्दील हुआ पार्क

Mon, 27 Oct 2014 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 27 Oct 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
Park converted into garbage store.

फरीदाबाद के अशोका पार्ट-2 बी ब्लॉक का पार्क स्थानीय लोगों के लिए समस्या बन चुका है। यह अवैध कॉलोनियों में रहने वालों के लिए शौचालय और कूड़ेदान के रूप में तब्दील हो चुका है।

विज्ञापन


अब तो इसमें आसपास के लोग भी कूड़ा-करकट और सीवेज का पानी बहाने लगे हैं। स्थानीय लोग और आरडब्ल्यूए कई बार इस पार्क की बदहाली की शिकायत नगर निगम के आधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए प्रधान कमल शर्मा ने बताया कि इस पार्क के आसपास बहुत सी अवैध कॉलोनियां विकसित हैं। इनके घरों का गंदा पानी और कूड़ा-करकट इस पार्क में छोड़ा जाता है। गंदगी और बदबू से पार्क में सैर करना तो दूर दो मिनट ठहरना भी मुश्किल होता है। सुबह-शाम बच्चे पार्क में शौच करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर वासियों के अनुसार, अशोका पार्ट-2, सराय ख्वाजा, झरिया मार्केट आदि के सैकड़ों लोगों के लिए यही इकलौता पार्क है। गंदगी की वजह से अब लोग यहां सैर और मौज-मस्ती करने नहीं आते।

सबसे ज्यादा परेशानी बी और डी ब्लॉक में रहने वालों को होती है। ज्यादातर घर इस पार्क के चारों ओर बसे हैं। नालियों के पानी के ठहराव से इन घरों की नींव जमीन में धंसती जा रही है।


क्या कहते हैं लोग
आरडब्ल्यूए अशोका पार्ट-2 के प्रेजिडेंट, कमल कहते हैं कि पार्क की गंदगी और जलभराव से सेक्टर में डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

जनरल सेक्रेटरी आईडी शर्मा ने बताया कि नगर निगम में कई बार बोल चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। गंदे पानी में कूड़ा सड़ता रहता है। वहां से बहुत बदबू आती है।

केएल विज ने कहा कि पार्क आबादी के बीच स्थित है। इसे विकसित करना बेहद जरूरी है। प्रशासन की लापरवाही मंजूर नहीं।

उमेश भाटी ने बताया कि अगर अवैध कॉलोनियों में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कर दी जाए तो इस समस्या का समाधान अपने आप ही हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed