फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parish's daughter became health minister in charge clinic project

स्वास्थ्य मंत्री की बेटी बनी मोहल्ला क्लीनिक प्रोजेक्ट इंचार्ज, विपक्ष ने उठाए सवाल

Thu, 14 Jul 2016 03:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 03:21 AM IST
विज्ञापन
Parish's daughter became health minister in charge clinic project
सत्येंद्र जैन
आम आदमी पार्टी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बेटी को मोहल्ला क्लीनिक प्रोजेक्ट का इंचार्ज बनाया गया है। 
विज्ञापन


करीब एक महीने पहले गुपचुप तरीके से हुई इस नियुक्ति को लेकर जहां विपक्ष परिवारवाद और पार्टी की कथनी-करनी में अंतर का आरोप लगा रहा है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि वह एक योग्य वास्तुकार है। वह स्वैच्छिक तौर पर काम कर रही है। सरकार की फूटी कौड़ी तक नहीं लेती।

भाजपा ने कहा पार्टी की कथनी व करनी में अंतर

Parish's daughter became health minister in charge clinic project
satyendra jain

दस मंजिला दिल्ली सचिवालय की नौवीं मंजिल पर स्वास्थ्य मंत्री की बेटी सौम्या जैन और उसकी टीम का ऑफिस बना है। अभी 100 मोहल्ला क्लीनिक बने हैं, जिसे बढ़ाकर 1000 करने का लक्ष्य है।

इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए इंचार्ज व स्वास्थ्य सचिव के सलाहकार के तौर पर सौम्या जैन को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। 

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल सरकार के शासन में नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद और प्रशासनिक भ्रष्टाचार चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री की पुत्री की नियुक्ति को अविलंब रद्द किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed