शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे मां-बाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी से वैश्यावृत्ति कराने के लिए दबाव बनाने वाले मोहना निवासी एक कलयुगी मां-बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को आरोपियों से हुई बातचीत का रिकॉर्ड भी सौंपा है।
पुलिस के मुताबिक मोहना निवासी दस वर्षीय लड़की ने शिकायत में कहा है कि वह यहां परिवार के साथ रहती है। उसके पिता एक मछली ठेकेदार प्रेम सिंह के पास चौकीदार का काम करते हैं।
ठेकेदार प्रेम का उसके घर में काफी आना जाना है। एक दिन वह दोपहर को स्कूल से लौट कर आई तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। वह सीधा कमरे के अंदर चली गई।
ठेकेदार बना रहा था उसकी मां से शारीरिक संबंध
वहां जाते ही वह शर्मशार हो गई। उसने देखा कि ठेकेदार प्रेम सिंह उसकी मां के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। उसे देखते ही ठेकेदार और उसकी मां उसे यह बात किसी को न बताने के लिए कहने लगे।
लड़की का आरोप है कि उसकी मां उसे प्रेम सिंह के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगी। उस समय ठेकेदार ने उसे यह बात किसी को न बताने के लिए 500 रुपये भी दिए।
अगले दिन प्रेम सिंह उसके व उसकी मां के लिए कपड़े व गहने लेकर आया था। सामान उसकी मां को देने के बाद प्रेम सिंह उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।
मां-बाप चाह रहे थे बेटी करे देहव्यापार
इनकार करने पर आरोपी उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। लेकिन वह बचकर बाहर निकल गई। बाद में उसने इस बारे में अपने पिता को बताया। लड़की का कहना है कि उसके पिता ने भी ठेकेदार के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया।
परेशान होकर उसने इस बारे में अपने बड़े भाई को सबकुछ बता दिया। जिसके बाद उसके भाई ने उसे आरोपियों की बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए एक फोन दिया। आरोपी जब भी उसे गलत काम करने के लिए कहते, वह उसकी बातचीत रिकॉर्ड कर लेती थी।
पिछले दिनों उसने भाई की मदद से पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने अदालत में बच्ची के बयान करवाने के बाद आरोपी ठेकेदार और उसके माता पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया है।