फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parents and teachers clash on fee in faridabad

फीस मामले में अभिभावक और स्कूल आमने-सामने

Fri, 24 Mar 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 24 Mar 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
parents and teachers clash on fee in faridabad
- फोटो : File Photo

फीस को लेकर अभिभावक और स्कूल प्रबंधन एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी न करने और नाम काटने की चेतावनी देने पर डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 14 के स्कूल प्रशासन के खिलाफ अभिभावकों ने एफआईआर दर्ज करा धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन मान्य मदों के तहत फीस देने का दबाव बना रहा है। एनआईटी तीन में अभिभावकों ने बैठक कर स्कूलों के खिलाफ रणनीति तैयारी की। स्कूल की अभिभावक एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र मुंजाल ने बताया कि करीब 35 विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, स्कूल प्रशासन ने इन विद्यार्थियों का परिणाम रोकने की बात की है और फीस जमा न करने पर 31 मार्च को नाम काटने की चेतावनी दी है। स्कूल प्रशासन के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल प्रशासन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। स्कूल द्वारा कंप्यूटर फीस, साइंस फीस, स्कूल फंड, वार्षिक शुल्क, एक्टिविटी शुल्क मांगा जा रहा है। यह अमान्य मद हैं, जिसका अभिभावक विरोध कर रहे हैं। 

डीएवी स्कूल बल्लभगढ़ अभिभावक एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र त्यागी ने बताया कि स्कूल की अमान्य मदों की फीस नहीं भरने पर बच्चों के नाम काटने एवं परिणाम रोकने की धमकी दी जा रही है।

इसके लिए अभिभावक संघ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। सेंट जोन स्कूल सेक्टर 49 की एसोसिएशन के प्रधान बलजिंदर सिंह ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बावजूद अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है।


अभिभावकों द्वारा फीस नहीं भरी जा रही है, इसके लिए कार्रवाई की जा रही है। मद मान्य हैं या अमान्य, इसका फैसला सरकार द्वारा किया जाएगा। अभिभावकों को फीस भरनी होगी। 
-एसएस चौधरी, प्रधानाचार्य डीएवी सेक्टर 14

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed