{"_id":"5a2617664f1c1b8b688b6a7c","slug":"panel-of-ministers-given-orders-to-arrest-eight-noida-builders","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा के 8 बिल्डरों पर होगी कार्रवाई, मंत्री समूह की बैठक में दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा के 8 बिल्डरों पर होगी कार्रवाई, मंत्री समूह की बैठक में दिए आदेश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
suresh khanna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में फ्लैट बनाकर खरीदारों को पजेशन नहीं देने वाले आठ बिल्डरों पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। तीन मंत्रियों के समूह ने गौतमबुद्ध नगर एसएसपी लव कुमार को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तीन मंत्रियों के समूह को आठ बिल्डरों की सूची सौंपी जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। इनमें से अधिकतर प्रोजेक्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हैं। वहीं यदि नोएडा के बिल्डरों पर दर्ज एफआईआर भी जोड़ लें तो छह बिल्डरों के खिलाफ 13 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
इनमें आम्रपाली, टुडे होम्स, जेएनसी, प्रोव्यू ग्रुप, अल्पाइन बिल्डर आदि शामिल हैं। सीईओ ने मंत्री सुरेश खन्ना को बताया कि इन आठ बिल्डरों के प्रोजेक्ट में 5018 फ्लैट हैं लेकिन बिल्डर फ्लैट बनाकर नहीं दे रहे हैं। इस पर मंत्री ने एसएसपी को निर्देश दिया कि जिन बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इनकी गिरफ्तारी की भी की जाए।
विज्ञापन
मंत्रियों के समूह ने यह भी कहा कि जो बिल्डर खरीदारों को फ्लैट पर पजेशन देने में आनाकानी कर रहे हैं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इसके अलावा नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को बिल्डर ऑडिट की रिपोर्ट शीघ्र तैयार कराने को कहा है, जिससे कि सही निर्णय लिया जा सके। मंत्रियों के समूह ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा के ट्रैफिक प्लान की रिपोर्ट भी शीघ्र तैयार करने को कहा है।
नोएडा प्राधिकरण ने 5771 फ्लैटों पर दिसंबर तक पजेशन दे देने की बात कही, जबकि अगस्त से अब तक 5670 फ्लैटों पर पजेशन देने की बात कही। ग्रेटर नोएडा ने 14 हजार और यमुना प्राधिकरण ने करीब 7500 फ्लैट दिसंबर अंत तक दे देने की बात कही है।