{"_id":"517e59a0c925c57f37cf052cc372233e","slug":"pandher-koli-court-hearing-could-not-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोली-पंधेर कोर्ट में पेश, नहीं हो सकी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोली-पंधेर कोर्ट में पेश, नहीं हो सकी सुनवाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 19 Sep 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निठारी कांड के आरोपियों मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली को शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। शुक्रवार को निठारी कांड के तीन मामलों में सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन
सीबीआई विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर होने के चलते मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई के लिए कोर्ट ने एक मामले में 7 और दो मामलों में 10 अक्तूबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली को कड़ी सुरक्षा के बीच डासना जेल से सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश एके गुप्ता के अवकाश पर होने के चलते निठारी कांड के आरोपियों को विशेष न्यायाधीश नलिन कांत त्यागी की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगामी तारीख नियत की गई।
विज्ञापन
डेथ वारंट के बाद से ही सुरेंद्र कोली की सुरक्षा व्यवस्था पहले से भी ज्यादा कड़ी कर दी गई है। बता दें कि 4 सितंबर को डासना से मेरठ जेल शिफ्ट कर दिया गया था।
इस बीच कोर्ट में निठारी के मामलों की सुनवाई में उसे पेश नहीं किया गया। 8 सितंबर को कोली की फांसी पर 29 अक्तूबर तक सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे लगाए जाने के बाद बुधवार दोपहर उसे वापस डासना जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
डेथ वारंट के बाद से गुमसुम है सुरेंद्र कोली
डेथ वारंट जारी होने केबाद से ही सुरेंद्र कोली अब गुमसुम रहने लगा है। शुक्रवार को भी कोर्ट में तारीख पर आने के दौरान कोली ने किसी से बात नहीं की। वह चुपचाप बैठा रहा।
गोरखपुर से डा. रमा शंकर प्रसाद गुप्ता गिरफ्तार
एनआरएचएम घोटाला प्रकरण में फंसे गोरखपुर के डाक्टर रमा शंकर प्रसाद गुप्ता को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी डाक्टर को लेकर सीबीआई टीम गाजियाबाद पहुंची और विशेष न्यायाधीश नलिन कांत त्यागी की कोर्ट में आरोपी को पेश किया। न्यायाधीश ने आरोपी डाक्टर को न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है। बता दें कि फरार चल रहे डा. रमाशंकर प्रसाद गुप्ता के खिलाफ कोर्ट ने विगत दिनों गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
रिटायर्ड सीओ समेत आरोपी पुलिसकर्मी कोर्ट में पेश
मेरठ के दौराला में हुए चर्चित स्मिता भादुड़ी एनकाउंटर मामले में आरोपी रिटायर्ड सीओ समेत पुलिसकर्मी शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई सीबीआई के विशेष न्यायाधीश नलिन कांत त्यागी की कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अपनी ओर से दो गवाहों को पेश किए जाने केलिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 27 सितंबर की तारीख नियत की है।