{"_id":"5b28b8e14f1c1bf67a8b5e45","slug":"panchayat-will-boycott-of-band-buggy-and-doli-will-seen-in-wedding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत का तुगलकी फरमान, बैंड, बग्गी और डोली आई तो शादी में किया जाएगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत का तुगलकी फरमान, बैंड, बग्गी और डोली आई तो शादी में किया जाएगा ये काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
मेवाती समाज की पंचायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में अगर बैंड, बग्गी और डोली आती है, तो ऐसी शादियों का बहिष्कार किया जाएगा। न कोई खाना खाने जाएगा और न ही कोई बारात में जाएगा। यह फैसला दादरी के मेवाती समाज ने लिया है, ताकि शादियों में होने वाली फिजूलखर्ची को रोका जा सके।
वहीं मेवाती समाज ने युवाओं को नशे की आदत से बचाने का भी फैसला लिया है। जिला प्रशासन से एक अभियान शुरू करने की अपील करेंगे।
सोमवार को पीपल वाली मस्जिद में मेवाती समाज के लोगों ने पंचायत की। पंचायत में समाज में फैल रही बुराइयों पर चर्चा की गई। पंचायत ने शादियों में होने वाली फिजूलखर्ची और अन्य बुराइयों को रोकने का फैसला लिया है। लोगों ने बताया कि अगर किसी शादी में बैंड, डोली या बग्गी होगी, तो उसका बहिष्कार किया जाएगा।
समाज का कोई भी व्यक्ति उस शादी में शामिल नहीं होगा। कोई भी उस शादी में खाना खाने नहीं जाएगा और बारात में भी शामिल नहीं होगा। मेवाती समाज दादरी के अंदर ही गरीब बहन-बेटियों का निकाह कराएगा।

युवाओं को नशे की लत से करेंगे दूर
मेवाती समाज के लोगों ने बताया कि इस समय सबसे बड़ी समस्या नौजवानों के अंदर नशे की लत का बढ़ना है। दादरी में तीन रुपये में आने वाली नशे की गोली का पत्ता 30 रुपये में बेचा जा रहा है।
इसी तरह 40 रुपये के एक कफ सिरप को 120 रुपये में बेचा जा रहा है। युवा नशे का इंजेक्शन लगवा रहे हैं। यह इंजेक्शन 20 रुपये का आता है, जबकि युवा 100 रुपये में लगवा रहे हैं। शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है।
मेवाती समाज ने इसे बंद करवाने की मुहिम शुरू करने का फैसला लिया है। सुझाव दिया है कि अगर नशे से किसी युवक की मौत होती है, तो नशा कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।