{"_id":"592a983d4f1c1b5163bda769","slug":"panchayat-objects-boy-girl-marriage-with-same-gotra-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़का-लड़की का गोत्र एक होने पर पंचायत का फरमान- शादी की तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़का-लड़की का गोत्र एक होने पर पंचायत का फरमान- शादी की तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 May 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
देश की राजधानी दिल्ली में पंचायती फरमान का एक मामला सामने आया है। शनिवार को दिल्ली के रघुबीर नगर में बावरी समाज के लोगों ने एक लड़की और एक लड़के की शादी के मामले को लेकर पंचायत की। पंचायत ने दोनों को धमकी दी है कि अगर उनकी शादी हुई, तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पंचायत करने वाले लोग बावरी समाज से हैं। दरअसल, दिव्यांग राखी और अमित एक-दूसरे से शादी करना चाहते है।
दोनों के परिवार भी उनके रिश्ते से राजी है। लेकिन, समाज को इससे ऐतराज है। समाज का कहना है कि इन दोनों का एक ही गोत्र है, जिससे ये दोनों रिश्ते में भाई-बहन हुए।
विज्ञापन
राखी ने बताया कि दिव्यांग होने के कारण उससे कोई शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन अब अमित ने उनका हाथ थामा है। अमित का भी कहना है कि वह राखी को अपना जीवन साथी बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
बुआ ने लिया राखी को गोद
marriage
उनकी शादी को लेकर जब पंचायत ने आपत्ति जताई, तो राखी की बुआ ने उनका समाज ही बदलवा दिया। राखी की बुआ पंजाबी हैं, उन्होंने राखी को कानूनी रूप से गोद ले लिया है।
6 जून को राखी-अमित की शादी है। कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। ऐसे में पंचायत के ऐतराज से परिवार काफी परेशान है। उन्होंने पुलिस ने मदद की गुहार लगाई है।
6 जून को राखी-अमित की शादी है। कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। ऐसे में पंचायत के ऐतराज से परिवार काफी परेशान है। उन्होंने पुलिस ने मदद की गुहार लगाई है।