{"_id":"6a4fed31db9caa1505034865","slug":"palwal-hodal-submerged-after-two-days-of-rain-drainage-system-exposed-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-125838-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो दिन की बारिश में डूबा पलवल-होडल, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो दिन की बारिश में डूबा पलवल-होडल, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल, मंडियां, बाजार और प्रमुख सड़कें जलमग्न, कीचड़ व जलभराव से जनजीवन प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल/होडल। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने शहर और होडल क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। शहर के प्रमुख बाजार, सरकारी परिसर, सब्जी और अनाज मंडियां, सर्विस रोड़ और कई कॉलोनियां घंटों तक जलभराव की चपेट में रहीं। सड़कों पर भरे पानी और कीचड़ के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए और जाम की स्थिति बनी रही। शहर में जिला नागरिक अस्पताल परिसर सबसे अधिक प्रभावित रहा। अस्पताल का पुलिस बूथ पानी में घिर गया, जबकि जन औषधि केंद्र में पानी भरने से उसे बंद करना पड़ा। आगरा चौक के आसपास के बाजारों में दुकानों के सामने पानी जमा होने से कारोबार प्रभावित हुआ। सब्जी मंडी में भी जलभराव और कीचड़ के कारण खरीद-बिक्री पर असर पड़ा।
वहीं, होडल में मानसून की पहली बारिश ने नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग के जल निकासी संबंधी दावों पर सवाल खड़े कर दिए। पुराना जीटी रोड़, बस स्टैंड, अग्रसैन चौक, चरण सिंह चौक, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, नेशनल हाईवे की सर्विस रोड़ और कई कॉलोनियां पानी से लबालब रहीं। नालियों की सफाई नहीं होने और जगह-जगह निर्माण कार्य अधूरे रहने से स्थिति और गंभीर हो गई। कई दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ीं, जबकि दैनिक यात्रियों और पैदल राहगीरों को भी भारी दिक्कत झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने कहा कि हर वर्ष बरसात में यही हालात बनते हैं, लेकिन करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका। लोगों ने नगर परिषद से नालों की नियमित सफाई, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और जलभराव वाले क्षेत्रों से तत्काल पानी निकालने की मांग की है। वहीं प्रशासन का कहना है कि जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।