फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Palam-like fire breaks out in Chand Bagh, prudence saves lives

Delhi NCR News: पांचवीं मंजिल से तीन महिलाओं ने मासूम संग लगाई छलांग, पड़ोसियों ने चादर बिछाकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
चांद बाग में पालम जैसा अग्निकांड... आग ने सीढि़यों का रास्ता किया बंद तो पड़ोसियों ने सामने बिल्डिंग से सीढ़ी लगाकर की मदद
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने भी तीन नाबालिग और एक महिला को दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल से सकुशल निकाला बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांद बाग इलाके में शनिवार आधी रात एक पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने पलभर के लिए पालम जैसे बड़े अग्निकांड की आशंका जगा दी, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ और दमकल कर्मियों की तत्परता से सभी की जान बच गई। पार्किंग में भड़की आग ने जब सीढ़ियों का रास्ता बंद कर दिया, तो पांचवीं मंजिल से तीन महिलाओं ने मासूम के साथ छलांग लगा दी, जिन्हें नीचे खड़े पड़ोसियों ने चादर बिछाकर सुरक्षित बचा लिया, वहीं अन्य लोगों को बगल की इमारत से लोगों को निकाला जबकि कुछ लोगों को सामने की इमारत से सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला गया। आग जिस समय लगी उस समय इमारत में 25 से 30 लोग मौजूद थे, जिनमें कई नाबालिग भी शामिल थे।
शनिवार आधी रात पांच मंजिला इमारत में जब आग लगी और धुआं भरने लगा तो जान बचती नहीं देख लोगों ने मदद के लिए चीखना-पुकरना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर पड़ोसियों की नींद खुली तो वह मदद के लिए भागे। आग इमारत की पार्किंग से लगकर जीने के रास्ते ऊपरी मंजिलों की ओर बढ़ने लगी। धुआं इमारत के अलग-अलग फ्लोर पर घुसने लगा।
विज्ञापन

आग की सबसे ज्यादा लपटे पहली मंजिल पर जा रही थी। इस वजह से वहां मौजूद निखत (22), राशिदा (50) सोनी (25) ने दो साल के मासूम आसिफ (2) के साथ बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने की आशंका देखते हुए लोगों ने पहले ही गली में घेरा बनाकर बड़ी चादर बिछा दी थी। हालांकि एक महिला चादर बिछाने से पहले ही सड़क पर गिरी। इन सभी को मामूली चोट लगी। इनको निजी वाहनों से जग प्रवेश चंद्र अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इनको छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पड़ोसी आग वाली इमारत के ठीक बराबर वाली हाजी की इमारत से होकर छत पर पहुंचे। वहां से लोगों ने जीने के रास्ते पर लगे गेट को खोला और ऊपरी मंजिलों से लोगों को सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया। कुछ पड़ोसियों ने लकड़ी की सीढ़ी का इंतजाम किया और सामने आग वाली इमारत से जोड़कर कुछ लोगों को यहां से निकाला। कुछ लोग अब भी ऊपर फंसे रहे जिन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे थे तभी पहुंचे दमकल कर्मियों ने अपनी गाड़ी पर लगी सीढ़ी की मदद से दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल से आरिफा (28), फरहा (14), सुवाद (12) और दुवाद (10) को सुरक्षित निकाल लिया। इनको भी एहतियात के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां जांच के बाद सभी को वापस भेज दिया गया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस व दमकल के अधिकारियों का कहना है कि आग इमारत की पार्किंग में खड़ी बाइक और स्कूटी में लगी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी।

----
रात 2:31 बजे मिली आग की सूचना

दिल्ली फायर सर्विस को रात 2.32 बजे चांद बाग, एफ-ब्लॉक, गली नंबर-23 की एक पांच मंजिला इमारत में आग लगने की खबर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा मौके पर दमकल की 11 गाड़ियों को रवाना कर दिया गया। यहां करीब 20 फीट की सड़क पर 50 गज की इमारत में आग लगी थी। ग्राउंड फ्लोर पर बाइक व स्कूटी की पार्किंग बनी हुई थी। इसी पार्किग से इमारत की सीढि़यां ऊपर जा रही थीं। यहां पांच परिवारों के 25 से 30 लोग इमारत में रहते हैं। पार्किंग में आग लगी तो उसकी हीट और धुएं से दम घुटने लगा तो लोगों की नींद टूटी।


डेढ़ घंटे में आग पर काबू, सुबह तक चला काम...

खबर मिलने के बाद दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 3.50 बजे आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि सुबह करीब 6:20 बजे तक कूलिंग का काम चलता रहा। इसके बाद ही दमकल की गाड़ियों ने वापसी की। दमकल विभाग डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एके मलिक ने बताया कि सावधानी से इस तरह के हादसों से बचा जा सकता है। अपनी पार्किंग की समय पर सफाई करते रहे। बिजली के पैनल के पास गाड़ियां कतई न खड़ी करें। अपने घर के लोड के अनुसार ही बिजली के तारों की फिटिंग करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article