{"_id":"502de2bc96ed78459c3259735d14ce29","slug":"pakistani-hindu-refugee-started-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों का धरना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Dec 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
भारत में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुए पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बच्चों, बुजुर्गों सहित धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लगभग तीन महीने पहले भारत आए थे, और तब से ठिकाने के लिए भटक रहे हैं। न तो उन्हें रहने की सुविधा दी गई है और न ही उनके खाने-पीने का बंदोबस्त किया गया है।
शरणार्थी मनोज ने कहा कि पाकिस्तान से मजबूर होकर भाग आए। यहां पहले भी कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है।