{"_id":"68e3b97aa0f26e36fd0cecca","slug":"pakistani-hindu-refugee-children-get-admission-in-government-school-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-107538-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी बच्चों को सरकारी स्कूल में मिला दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी बच्चों को सरकारी स्कूल में मिला दाखिला
विज्ञापन
आधार कार्ड न होने की वजह से दाखिले के लिए भटक रहे थे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के सुल्तानपुरी में रहने वाले पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी बच्चों को आखिर सरकारी स्कूल में दाखिला मिल गया है। दाखिले के लिए पहचान से जुड़ा दस्तावेज आधार कार्ड न होने की वजह से बच्चे दाखिले के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। बच्चों को कक्षा छठीं में दाखिला लेने में दिक्कतें आ रही थीं।
बच्चों के दाखिले के लिए ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने दिल्ली के शिक्षा सचिव को पत्र लिखा था। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए पांच बच्चों ने संपर्क किया था। इसमें चार बच्चों को कक्षा छठीं में दाखिला चाहिए था। जबकि एक बच्ची ने पाकिस्तान के कराची स्थित स्कूल से कक्षा नौवीं तक की पढ़ाई की थी। सभी बच्चे आधार कार्ड न होने की वजह से दाखिले के लिए भटक रहे थे।
इसमें कुछ बच्चों ने दिल्ली नगर निगम के स्कूल में कक्षा पांचवीं तक पढ़ाई भी की थी। इसके बावजूद बच्चों का दाखिला नहीं हो पा रहा था। देश में रहने वाले सभी बच्चों को पढ़ने का संवैधानिक अधिकार है। शिक्षा के अधिकार से किसी बच्चे को वंचित नहीं रखा जा सकता है। शिक्षा निदेशालय के उत्तर पश्चिम(बी-1) जिला ने बच्चों के दाखिला देने के संबंध में पत्र लिखकर जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीन बच्चों को सुल्तानपुरी के बीसी-बीएलएक स्थित गर्वनमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दाखिला दिया गया है। जबकि दो बच्चियों की दाखिला प्रक्रिया गर्वनमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूरी होने की जानकारी निदेशालय ने दी है। बच्चों के दाखिला होने पर परिवार के लोग भी खुश हैं।