फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pakistan spy scandal: including BSF constable sent four to remand

पाक जासूसी कांड: BSF हवलदार समेत चार पुलिस रिमांड पर

Mon, 07 Dec 2015 11:14 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Pakistan spy scandal: including BSF constable sent four to remand

पटियाला हाउस कोर्ट ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में बीएसएफ के हवलदार अब्दुल राशिद व तीन अन्य आरोपियों को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई को देश की खुफिया जानकारियां देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सात दिन की रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने सोमवार को अब्दुल राशिद को कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व सैनिक मुनव्वर अहमद मीर, स्कूल टीचर मोहम्मद साबिर व सेना में सिपाही फरीद अहमद को भी कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने सीएमएम संजय खनगवाल के समक्ष आरोपियों की रिमांड मांगते हुए कहा कि जासूसी के नेटवर्क व इनके मॉड्यूल की पहचान के लिए आरोपियों से पूछताछ की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य दो आरोपी मुनव्वर और साबिर भी कफायतुल्ला के संपर्क में थे

Pakistan spy scandal: including BSF constable sent four to remand

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को बताया कि फरीद को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से, जबकि मुनव्वर व साबर को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है।

सेना में सिपाही फरीद की यूनिट दार्जिलिंग में तैनात है। इससे पहले वह जम्मू में तैनात था और सेना की खुफिया जानकारियों तक उसकी पहुंच थी।

उसने खुफिया जानकारी संबंधी दस्तावेज आईएसआई के एजेंट कफायतुल्ला खान उर्फ मास्टर राजा को दिए थे। अन्य दो आरोपी मुनव्वर और साबिर भी कफायतुल्ला के संपर्क में थे और उसे ई-मेल के जरिये उसे खुफिया जानकारी देते थे।

खूफिया जानकारी देने वाला ये मॉड्यूल 2013 से था सक्रिय

Pakistan spy scandal: including BSF constable sent four to remand

कोर्ट के पूछने पर पुलिस ने बताया कि यह मॉड्यूल 2013 से सक्रिय था और खुफिया जानकारियां पाक एजेंसी को दे रहा था। आरोपियों से मिले कागजात की पुष्टि के लिए इन्हें आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करनी है।

इसलिए चारों आरोपियों को रिमांड पर लेना जरूरी है। इसके बाद कोर्ट ने चारों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट ने कफायतुल्ला को 10 दिसंबर तक रिमांड में भेजा था।

दिल्ली पुलिस ने 26 नवंबर को उसे भोपाल जाते समय नई दिल्ली स्टेशन पर पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed