फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pakistan Murdabad slogans chanted at SDMC House meeting

एसडीएमसी सदन की बैठक में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Sun, 05 Jan 2020 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Murdabad slogans chanted at SDMC House meeting
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के सदन की शनिवार को हुई बैठक में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के खिलाफ पार्षदों ने हंगामा किया। हंगामे के दौरान पार्षदों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन


सदन की बैठक में अकाली दल-भाजपा के प्रताप नगर के वार्ड-एस 11 से पार्षद अमरजीत सिंह पप्पू (फतेह नगर) ने कहा कि जो घटना ननकाना साहिब में हुई वह बेहद शर्मनाक है, लेकिन अफसोस है कि 24 घंटे बीतने के पश्चात भी अभी तक पाकिस्तान सरकार द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन


उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को चेतावनी भी दी कि अगर जल्द ही ऐसी घिनौनी घटनाओं को अंजाम देने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इसके गंभीर परिणाम पाकिस्तान को भुगतने पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिख अगर दूसरे धर्मों की रक्षा के लिए अपने प्राण दे सकते हैं तो हमारे धार्मिक स्थानों की और कोई आंख उठाने की हिम्मत करे, असभ्य भाषा का प्रयोग करे, यह सिख कौम कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती।

उन्होंने इस मुद्दे पर आप और कांग्रेस पार्षदों को भी आगे आकर इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए कहा। इसके बाद सदन में मौजूद सभी पार्षदों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगकर विरोध जताया। 


अमरजीत सिंह पप्पू ने कहा कि पाकिस्तान दोहरी नीति न अपनाए। एक ओर तो अल्पसंख्यकों का हमदर्द बनने का नाटक करता है, दूसरी तरफ आए दिन अल्पसंख्यकों के खिलाफ जहर उगला जाता है पर उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जो लगातार सिखों पर अत्याचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed