{"_id":"69d5c6945bcdb3baa80db515","slug":"pakistan-is-selling-a-weapon-worth-40-000-for-800-000-in-india-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: 40 हजार के हथियार को भारत में आठ लाख में बेच रहा पाकिस्तान, इमरान और कमरान ने खोले सनसनीखेज राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: 40 हजार के हथियार को भारत में आठ लाख में बेच रहा पाकिस्तान, इमरान और कमरान ने खोले सनसनीखेज राज
Wed, 08 Apr 2026 08:40 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:40 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत में अवैध अत्याधुनिक हथियार भिजवाने के आरोप में पकड़े इमरान और कमरान ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान 40 हजार के हथियार को भारत में आठ लाख में बेच रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान दूसरे देशों से अत्याधुनिक हथियार 40 से 45 हजार रुपये में खरीदकर उसे भारत में सात से आठ लाख रुपये में बेच रहा है। इन हथियारों से जो पैसा आता है उसे भारत में आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इस तरह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रहा है। इस मॉड्यूल का उद्देश्य फायरिंग कर देश में दशहत फैलाना था।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत में अवैध अत्याधुनिक हथियार भिजवाने के आरोप में पकड़े गए इमरान (37) और कमरान (27) से पूछताछ में ये सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
इस तरह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रहा है। इस मॉड्यूल का उद्देश्य फायरिंग कर देश में दशहत फैलाना था।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत में अवैध अत्याधुनिक हथियार भिजवाने के आरोप में पकड़े गए इमरान (37) और कमरान (27) से पूछताछ में ये सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान करीब पांच से छह देशों से हथियार खरीद रहा है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी बताया कि पाकिस्तान में बैठा हैंडलर हामिद भारत में अवैध हथियार भिजवा रहा है। इस मॉड्यूल का सरगना शाहबाज अंसारी बांग्लादेश से भारत में हथियार भिजवाता था।
कामरान व इमरान भारत में अवैध हथियार लेकर आते थे। भारत में अवैध हथियारों की खेप रेहान लेता था। रेहान पहले गिरफ्तार हो चुका है।
हामिद के इशारे पर रेहान खेप लेकर आगे देता था। उसके बाद वह पैसे लेकर पाकिस्तान व बांग्लादेश हवाला के जरिए भेज देता था। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेहान ने ही शाहबाज अंसारी व उसके चाचा की दुबई में हैंडलर हामिद व अन्य लोगों से मुलाकात कराई थी।