फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pain of migration of youth of Uttarakhand was brought alive in film Kedar

Kedar: फिल्म में उत्तराखंड के युवाओं के पलायन के दर्द को किया जीवंत, सपनों को पंख लगाने की ख्वाहिश रह गई अधूरी

Tue, 14 Mar 2023 04:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Mar 2023 04:15 AM IST
सार

केदार की कहानी सपनों के उड़ान के साथ शुरू होती है। पहाड़ों में बचपन गुजारने के बाद बॉक्सर बनने के लिए दिल्ली पहुंचा। इस दौरान जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Pain of migration of youth of Uttarakhand was brought alive in film Kedar
केदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पढ़-लिखकर बॉक्सर बनने का सपना संजोने वाले उत्तराखंड के युवक को नहीं मालूम था कि हालात से मजबूर होकर उसे पलायन के दर्द से गुजरना होगा। उत्तराखंड में माकूल इलाज नहीं मिलने पर अपने पिता को खो देने से मायूस केदार ने दिल्ली का रुख किया। 

विज्ञापन


बॉक्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत अपने पिता की याद में अस्पताल बनाने की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उसने कड़ी मेहनत की। स्नातक तक की पढ़ाई के बावजूद उत्तराखंड के युवक ने सुरक्षा गार्ड के तौर पर कुछ दिनों तक नौकरी की। हालात से परेशान होकर रोजगार की तलाश में पलायन करने वाले उत्तराखंड के युवाओं की दास्तां को फीचर फिल्म ‘केदार’ में जीवंत रूप में पेश किया गया। हिल्सवन स्टूडियोज और देशी इंजन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित इस हिंदी फीचर फिल्म के प्रीमियर शो का सोमवार को फिल्म डिवीज़न ऑडिटोरियम में आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट एवं डिवाइन मैनीफैसटेसन्स की संस्थापक प्रीता कात्याल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कहानी केदार के सपनों के उड़ान के साथ शुरू होती है। पहाड़ों में बचपन गुजारने के बाद बॉक्सर बनने के लिए दिल्ली पहुंचा। इस दौरान जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। फिर भी हिम्मत नहीं हारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed