फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pahalgam terror attack Reaction of CM Rekha Gupta and other leaders on Indian Army's Operation Sindoor

सिंदूर उजाड़ने वालों को 'ऑपरेशन सिंदूर' से जवाब: सीएम रेखा गुप्ता ने सराहा, पढ़ें अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

Wed, 07 May 2025 01:24 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 May 2025 01:24 PM IST
सार

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर' देशभर में सराहना हो रही है। दिल्ली की सीएम रेखा, गुप्ता आप नेता संजय सिंह और कांग्रेस नेता रशीद अल्वी के अलावा समेत अन्य कई नेताओं ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। यहां पढ़ें किसने क्या कहा...

विज्ञापन
Pahalgam terror attack Reaction of CM Rekha Gupta and other leaders on Indian Army's Operation Sindoor
रेखा गुप्ता, संजय सिंह, रशीद अल्वी - फोटो : ani

विस्तार

पाकिस्तान में फल-पूल रहे आतंकवाद को जवाब देने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने कायराना हरकत की थी, 26 निर्दोषों को आतंकियों ने मार दिया था। उससे देश में गुस्सा था। हर कोई पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहा था। उसका बदला सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला करके लिया। सेना की इस कार्रवाई की देशभर में सराहना हो रही है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत अन्य कई नेताओं ने इसपर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

भारत के एक्शन पर सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
ऑपरेशन सिंदूर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं सेनाओं और प्रधानमंत्री मोदी का साधुवाद करती हूं कि उनकी निर्णायक शक्ति ने देश के 140 करोड़ भारतीयों को सम्मान दिलाया। पूरे भारत में एक संतोष की अनुभूति महसूस की जा रही है कि अगर कोई भारत को किसी भी तरह से छेड़ने की कोशिश करेगा तो हमारी सेनाएं और सरकार उसको छोड़ेगी नहीं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की सेना और भारत की सरकार को बधाई: मनोज तिवारी
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, "हम सबको बहुत खुशी है कि आतंकवादी ठिकानों पर हमला हुआ है, 9 ठिकानों को ध्वस्त किया गया है। भारत की सेना और भारत की सरकार को हम बधाई देते हैं। इस ऑपरेशन में किसी भी पाकिस्तान के आम नागरिक को कोई तकलीफ नहीं हुई है।"

विज्ञापन

भारतीय सेना को देश का सलाम: रविंदर रैना
भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा, "भारतीय सेना को पूरा देश सलाम करता है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह कर दिया है।"

देश की सेना और पीएम मोदी को बधाई: जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन पर कहा, "पहलगाम आतंकी हमले में सिंदूर उजाड़े गए हैं इसलिए इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर है और सिंदूर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। 9 ठिकानों पर हमला किया गया और जो लोग सबूत मांगते थे कि सबूत दीजिए आज उन्हें सबूत मिल गया होगा। देश की सेना और पीएम मोदी को बधाई। पीएम मोदी के इस फैसले का हम अभिनंदन करते हैं।"

भारतीय नौसेना पर गर्व है: सौरभ भारद्वाज
आप दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पर कहा, "पूरे भारत को आज भारतीय सेना , भारतीय नौसेना पर सबको बहुत गर्व है और मुझे लगता है कि ये सही समय है कि पाकिस्तान के अंदर जो आतंकी फैक्ट्री चल रही है जो कि हमारा कश्मीर था, पीओके है जहां पर आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जाती है। इसे पूरी तरह से खत्म करके भारत को इसके ऊपर अपना कब्जा करना चाहिए क्योंकि ये भारत का ही हिस्सा रहा है।"

आज का दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण: प्रवीण खंडेलवाल
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "भारत माता की जय, जय हिंद की सेना। आज पूरा देश अपनी सेनाओं के अदम्य शौर्य और साहस पर गर्व करता है। भारत की सेना ने दिखा दिया कि वो विश्व में किसी से भी कम नहीं है। मैं पीएम मोदी और सेना को सलाम करता हूं। आज का दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"

भारतीय सेना को सिर झुका के नमन: संजय सिंह
आप नेता संजय सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा, "अब समय आ गया था कि उनको (पाकिस्तान) उनकी भाषा में जवाब दिया जाए और 'ऑपरेशन सिन्दूर' के जरिए हमारी सेना ने उनके आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया है। मैं भारतीय सेना को सिर झुका के नमन करता हूं,140 करोड़ जनता की शुभकामनाएं उनके साथ हैं।"

ऑपरेशन सिन्दूर' पर क्या बोले कांग्रेस नेता रशीद अल्वी
कांग्रेस नेता रशीद अल्वी ने 'ऑपरेशन सिन्दूर' पर कहा, "हमारी फौज को जो जिम्मेदारी भारत सरकार ने दी होगी वो उन्होंने करके दिखाया है। लेकिन इससे ज्यादा जवाब देना जरूरी था ये कम से कम जवाब है। हमारी सुरक्षा बलों ने वही किया जो भारत सरकार ने उन्हें करने के लिए कहा था, लेकिन पीएम मोदी ने कहा था हम आतंकवादियों की बची हुई जमीन को नष्ट कर देंगे। उन्होंने कहा था कि आकाओं को नहीं छोड़ेंगे। अगर ऐसा हुआ है तो बहुत अच्छा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed