फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   padmavat : 48 people arrested, sit to investigate the matter

पद्मावत : अब तक 48 लोग हुए गिरफ्तार, हिंसक प्रदर्शन की SIT करेगी जांच

Sun, 28 Jan 2018 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 28 Jan 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
padmavat : 48 people arrested, sit to investigate the matter
gurugram bus burnt - फोटो : सुदर्शन झा

फिल्म पद्मावत के विरोध में सोहना रोड पर बस पर पथराव करने व आग लगाने सहित सोहना थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के मामले की जांच में पुलिस ने एसआईटी का गठन कर दिया है।

विज्ञापन


एसआईटी का नेतृत्व डीसीपी साउथ अशोक बख्शी करेंगे। बुधवार को फिल्म पद्मावत के विरोध में भोंडसी में उपद्रवियों ने बस में तोड़फोड़ कर दी थी। इस दौरान उन्होंने यहां बस पर पेट्रोल डालकर आग भी लगा दी थी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उपद्रवियों ने यहां स्कूल बस पर भी पथराव कर दिया था। यहां जब पुलिस पहुंची तो उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया था। पुलिस ने किसी तरह से उपद्रवियों को यहां से खदेड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उपद्रवियों ने सोहना सदर थाना क्षेत्र में भी जमकर उत्पात मचाया था। भोंडसी में आगजनी व पथराव करने के मामले में पुलिस ने 18 आरोपियों को काबू किया था। इसमें से 8 नाबालिग थे जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

42 लोग हुए गिरफ्तार

padmavat : 48 people arrested, sit to investigate the matter
gurugram bus burnt - फोटो : सुदर्शन झा

अन्य को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर उत्पात बचाने के आरोप में अब तक 42 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसमें राजपूत करणी सेना के महासचिव सूरजपाल अम्मू भी शामिल हैं। आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया है। भोंडसी व थाना सदर सोहना क्षेत्र में हुई वारदात की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

​एसआईटी का नेतृत्व डीसीपी साउथ करेंगे। इसमें एसीपी, इंस्पेक्टर व एएसआई को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है, जोकि मामले की जांच कर इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे। 

अम्मू को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी पुलिस

padmavat : 48 people arrested, sit to investigate the matter
अम्मू - फोटो : SELF

बृहस्पतिवार को करणी सेना के महासचिव को पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर गिरफ्तार कर लिया था जिसे शुक्रवार को डीसीपी हेडक्वॉर्टर के समक्ष पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

शनिवार को भोंडसी थाना पुलिस ने अम्मू को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए सोहना अदालत में अर्जी दाखिल की है। इस पर अदालत ने सोमवार को अम्मू को पेश करने के आदेश दिए हैं।

अम्मू के इशारे पर हुई हिंसा

padmavat : 48 people arrested, sit to investigate the matter
rani padmavati

उधर, शनिवार को परिजनों ने गुरुग्राम जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की। इस पर अदालत ने सेक्टर-29 थाना प्रभारी व डीसीपी मुख्यालय को नोटिस देकर अपना जवाब दाखिल करने को कहा था।

जवाब दाखिल करने के बाद परिजनों ने अदालत में दायर जमानत याचिका को वापस ले लिया। उधर, सूत्रों की मानें तो भोंडसी में पथराव व आगजनी के मामले में पकड़े गए आरोपियों ने अपने बयान में अम्मू के इशारे पर उक्त वारदात को अंजाम देना बताया है।

​इसी के चलते ही भोंडसी थाना पुलिस ने अम्मू को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए सोहना अदालत में अर्जी दाखिल की है। संभवत: सोमवार को अम्मू को भोंडसी थाना पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed