{"_id":"649c10db64e9a9973125a000c304e873","slug":"oxygen-cylinder-exploded-injuring-6-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, 6 लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, 6 लोग घायल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 19 Sep 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑक्सीजन गैस फैक्ट्री में रीफिलिंग के दौरान 120 किलो का आक्सीजन गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में छह कर्मचारी घायल हो गए। हादसा लालकुआं के पास बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे हुआ।
विज्ञापन
प्रेशर बढ़ने से सिलेंडर कई बार हवा में उड़ा और तेज धमाके के साथ फट गया। इससे फैक्ट्री में टीनशेड भी उड़ गया।
आसपास की बिल्डिंगों में दरारें आ गईं और कांच टूट गये। विजयनगर पुलिस ने घायल कर्मचारियों को कविनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसएचओ विजयनगर एके सिंह ने बताया कि बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में कविनगर निवासी अशोक अग्रवाल नेशनल एयर प्रोडक्ट के नाम से फैक्ट्री चलाते है। फैक्ट्री में आक्सीजन और नाइट्रोजन के बड़े सिलेंडरों की रीफिलिंग की जाती है।
विज्ञापन
हादसे के वक्त दस कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें अत्यवीर, सोनू, मोटू, नानबाबू, कोयले और अमर सिंह घायल हो गए।
सोनू ने बताया कि सिलेंडर में 80 किलो के आसपास ही प्रेशर पहुंचा था कि अचानक वह हवा में उड़ा कर कई बार छत से टकरा कर तेज धमाके के साथ फट गया।
धमाका सुनकर आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों में हड़कंप मचा गया। लोग फैक्ट्रियों से बाहर निकल आए। पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ ने बताया कि तहरीर नहीं आई है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।