फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   owner went to America by giving keys to servant absconded with jewelry and cash worth ten crores

विश्वासघात: घर की चाबी देकर मालिक गया अमेरिका, दस करोड़ के गहने और नकदी लेकर नौकर हुआ फरार

Fri, 29 Jul 2022 03:00 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 03:00 PM IST
सार

पुलिस की एक टीम ने बिहार जाकर 24 जुलाई को शिवहर से नाबालिग को दबोच लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर अगले दिन मोहन को उसके गांव नया गांव शिवहर से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
owner went to America by giving keys to servant absconded with jewelry and cash worth ten crores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी बाग इलाके में एक बिल्डर के घरेलू सहायक के विश्वासघात करने का मामला सामने आया है। अमेरिका जाते समय मालिक घर की चाबी घरेलू सहायक को सौंप गया। घरेलू सहायक अपने नाबालिग साथी के साथ घर से दस करोड़ के गहने, नगदी एवं क्रेटा कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी और उसके सहयोगी नाबालिग को पकड़ लिया है। उनके कब्जे से पुलिस ने गहने एवं पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन


पेशे से बिल्डर हरजीत सिंह अरोड़ा सपरिवार वेस्ट पंजाबी बाग में रहते हैं। 18 जुलाई को उन्होंने पंजाबी बाग थाने में अपने घर में चोरी होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह 4 जुलाई को अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका गए थे। जाने से पहले वह अपने घर में पांच साल से काम कर रहे घरेलू सहायक मोहन कुमार को घर की चाबी सौंप गए।

विज्ञापन

18 जुलाई को उसके अन्य घरेलू सहायकों ने बताया कि मोहन कुमार घर से 10 करोड़ के सोने और हीरे के गहने, नगदी और उनकी क्रेटा कार चोरी कर फरार हो गया है। बिल्डर कीऑनलाइन शिकायत पर पंजाबी बाग थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि तुरंत थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। 


 

पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और घर एवं आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में मोहन को एक बैग लेकर घर में पार्क क्रेटा कार से बाहर जाते देखा गया। पुलिस ने कार के जाने वाली दिशा में सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल की। पता चला कि आरोपी ने कार को रमेश नगर मेट्रो स्टेशन पर छोड़ दिया।

विज्ञापन

कार से आरोपी मोहन सिंह और एक अन्य व्यक्ति को निकलते देखा गया। तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने दूसरे व्यक्ति की पहचान की। वह मोहन सिंह का दूर का रिश्तेदार था और घटना से एक दिन पहले पंजाबी बाग आया था। पुलिस ने दूसरे व्यक्ति के फोन को सर्विलांस पर लगाया। इससे दोनों के बिहार भागने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed