फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Owner of three flats had robbed a New Zealand woman in delhi

ये कैसा लुटेरा: तीन फ्लैट के मालिक ने की थी न्यूजीलैंड की महिला से लूट... डेढ़ लाख आता है किराया; खोले हर राज

Wed, 09 Apr 2025 06:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 09 Apr 2025 06:55 PM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। करीब 150 कैमरों की पड़ताल के बाद पुलिस को बदमाशों की आखिरी लोकेशन राजधानी कॉलेज, राजौरी गार्डन की मिली।

विज्ञापन
Owner of three flats had robbed a New Zealand woman in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम जिला के सुभाष प्लेस थाना इलाके में 2 अप्रैल को न्यूजीलैंड की महिला के साथ हुई लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करण भसीन (35) और मोनू उर्फ रघु (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया सामान बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने झपटमारी के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी करण ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। दरअसल करण ठीक-ठाक परिवार से संबंध रखता है। उसके मॉडल टाउन और मुखर्जी नगर इलाके में खुद के तीन फ्लैट हैं। इनका 1.50 लाख रुपये किराया आता है।

विज्ञापन

करण पहले भी झपटमारी के दो मामलों में शामिल रह चुका है। वर्ष 2012 में दिल्ली की एक अदालत ने करण को दुष्कर्म के मामले में दोषी मानते हुए आठ साल की सजा सुनाई थी। पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के बाद आरोपियों को दबोचा है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल को कोहाट एंक्लेव में बाइक सवार बदमाशों ने न्यूजीलैंड की नागरिक महिला सोमना चौधरी बैग लूट लिया था। उसमें उनका पासपोर्ट, ओसीआई कार्ड, आधार, पैन, डेबिट कार्ड के अलावा विदेशी मुद्रा मौजूद थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

पढ़ें -अब्दुल डरा हुआ है: 'ड्रम का नाम सुना है... हम उससे भी बदतर मौत देंगे'; भतीजे संग बीवी को पकड़ा तो मिली धमकी

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। करीब 150 कैमरों की पड़ताल के बाद पुलिस को बदमाशों की आखिरी लोकेशन राजधानी कॉलेज, राजौरी गार्डन की मिली। बाद में बाइक की रिठाला में पहचान कर ली गई। जांच के बाद पुलिस ने पहले करण भसीन को दबोचा।

उसने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल की। उसके पास से वारदात के समय पहने हुए कपड़े भी बरामद हो गए। बाद में उनकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी मोनू को दबोच लिया गया। करण और मोनू दोनों नशे के आदी हैं। बुरी संगत की वजह से परिवार ने करण की आर्थिक मदद करना बंद कर दिया था। मोनू सेक्टर-25, रोहिणी में अंडे की रेहड़ी लगाता है।

संबंधित वीडियो-



पढ़ें -आशिक संग रंगरेलियां मना रही थी बीवी: नाइट शिफ्ट कर घर गया पति, दोनों को इस हाल में देखा...टोकने पर मारना चाहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed