{"_id":"10d0aaefee84eb71cc4c432c2e0684da","slug":"over-the-years-people-are-suffering-from-drinking-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे लोग
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 20 Jan 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहें हैं वार्ड पांच के लोग। संबंधित विभाग से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी नहीं किया जा रहा है समस्या का हल।
विज्ञापन
स्थानीय जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की लापरवाही के चलते शहर के वार्ड नंबर पांच के लोग इन दिनों पीने के पानी की भारी किल्लत से जूझ रहें हैं। पिछले कई सालों से लगातार चली आ रही इस किल्लत को लेकर लोगों द्वारा कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
लेकिन उनकी समस्या का हल नही निकल पाया है। वार्ड वासियों ने धमकी दी है कि अगर उनके घरों में पानी की किल्लत इसी प्रकार बनी रही तो वह गुडगांव-अलवर मार्ग को बाधित कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर पांच निवासी खुर्शीद अहमद, हसन मोहमद, इसलाम खान, शरीफ खान, यूसुफ प्रधान आदि ने बताया कि उनके वार्ड में स्थानीय जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते उन्हें पिछले पांच सालों से पीने के पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जिसके चलते उन्हें बोरिंग का खारा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।
हालांकि इसको लेकर उन्होंने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से लिरात तथा मौखिक रूप से शिकायत दी हुई है लेकिन संबंधित विभाग की उदासिनता के चलते उन्हें पीने का पानी मोहसर नही हो पा रहा है।
गौरतलब है कि वार्ड नंबर पांच की इसलाम नगर कालोनी में करीब 200 से अधिक घर ऐसे हैं जहां पानी की किल्लत लगातार चली आ रही है। इस बीच वार्ड वासियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनके यहां पानी की समस्या का समाधान नही किया गया तो वह गुडगांव-अलवर मार्ग को बाधित कर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस संदर्भ में जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता समीउल्ला खान का कहना है कि वार्ड पांच में पानी की समस्या से संबंधित तथा नई पाईप लाइन बिछाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही इस पर कार्य शुरु कर दिया जाएगा जिसके बाद वार्डवासियों को पीने की पानी की किल्लत से छुटकारा मिल जाएगा।